फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   वाणिज्य कर विभाग का दुकान पर छापा

वाणिज्य कर विभाग का दुकान पर छापा

Fri, 21 Sep 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग का दुकान पर छापा
बदलापुर / घनश्यामपुर। कस्बे के महराजगंज रोड पर स्थित बजरंग स्वीट हाउस पर गुरुवार को वाणिज्य विभाग वाराणसी की टीम ने छापेमारी कर दुकान मालिक रामपलट जायसवाल से पूछताछ की। मिठाई की दुकान पर हुई छापेमारी की खबर से कस्बे के अन्य व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। किसी व्यक्ति ने वाणिज्य कर विभाग वाराणसी के कार्यालय में ज्वांइट कमिश्नर वाणिज्य कर के नाम शिकायती पत्र दिया था कि बदलापुर कस्बे के महराजगंज रोड पर स्थित बजरंग स्वीट हाउस पर प्रतिदिन पचास से साठ हजार रुपये की मिठाई की बिक्री की जा रही है। जबकि दुकान का वाणिज्य कर विभाग में रजिस्ट्रेशन भी नहीं है । शिकायत कमिश्नर वाणिज्य कर विभाग ने जांच करने के लिए टीम गठित किया। टीम में डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य मदनलाल , वाणिज्य कर अधिकारी अमित सिंह तथा वाणिज्य कर अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह ने छापेमारी कर दुकान की वस्तु स्थित , मिठाई का स्टाक , रेट आदि की विधिवत जानकारी की। इसी क्रम में टीम ने सिंगरामऊ में भी एक स्क्रैप की दुकान पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed