{"_id":"5ba3efd9867a557f67734756","slug":"153747040613-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार में अहम भूमिका निभाएगा विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार में अहम भूमिका निभाएगा विवि
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में गुरुवार को विश्वविद्यालय विकास एवं प्रगति पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं प्रबंधकों के साथ कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने बैठक की। बैठक में कुलपति ने कहा कि हमारा विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बाहर न जाना पड़े, इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए संस्थान एवं पाठ्यक्रमों के आने से आने वाले समय में बदलाव दिखेगा। विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के विद्यार्थियों के रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने शोध, प्लेसमेंट आदि विषयों पर विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनाईं।
मऊ के विधायक श्रीराम सोनकर ने कहा कि मैं भी इसी विश्वविद्यालय का छात्र रहा हूं। इसका विकास हमारी भी प्राथमिकता में शामिल है। बलिया में स्थित विश्वविद्यालय मऊ जनपद के कॉलेजों को अपने से जोड़ने की मांग कर रहा है। अगर कॉलेजों को जोड़ने की इतनी आवश्यकता है तो देवरिया के कॉलेजों को जोड़ा जाए। समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री पारस नाथ यादव ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय का बटवारा किसी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। अगले सत्र में इस मामले को सदन के सामने रखूंगा। भाजपा के अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाघ्यक्ष एवं सांसद मछलीशहर के प्रतिनिधि शमशेर सिंह ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय अपने वित्तीय स्रोतों से विकास कर रहा है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी ने कहा कि जब-जब पूर्वांचल विश्वविद्यालय तेजी से आगे बढ़ने का काम करता है उसमें विघटन की स्थिति आ जाती है। मऊ जनपद प्रबंध संघ के अध्यक्ष सूर्यभान यादव, राष्ट्र कुंवर सिंह, संदीप तिवारी, राजेंद्र यादव, रविंद्र प्रताप यादव, अजीत सिंह, डॉ ईशदत्त सिंह ने अपनी बात रखी। इस अवसर पर वित्त अधिकारी एमके सिंह, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, प्रो. मानस पांडेय, कृष्णदत्त समाधिया, राकेश यादव, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. संतोष कुमार, डा. अमरेंद्र सिंह, डा. अवध बिहारी सिंह, संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। संचालन डा. मनोज मिश्र ने किया।