फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्कूल व मन्दिर परिसर की सफाई

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्कूल व मन्दिर परिसर की सफाई

Thu, 20 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्कूल व मन्दिर परिसर की सफाई
जलालपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य व विधायक जफराबाद डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बुधवार को त्रिलोचन महादेव मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय व त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर की सफाई किया। इसके बाद अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कमियों पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य व विधायक जफराबाद डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालय में गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त किया। अस्पताल का ओपीडी व मोमेंट रजिस्टर चेक किया। जिसमें मंगलवार को देखे गए मरीजों की संख्या दर्ज थी। लेकिन सोमवार को देखे गए मरीजों की संख्या नहीं मिली। स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर अभी नहीं आए हैं। डॉक्टर के आने का समय प्रति दिन देखे जाने वाले मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली। इलाज के लिए आए मरीजों से दवा देने व अस्पताल में सुविधाओं की जानकारी ली। मरीज की पर्ची पर नाम नहीं देख काफी नाराजगी जताया। ग्रामीणों ने शिकायत किया कि यहां महिला चिकित्सक व नर्स न होने से डिलेवरी कराने के लिए महिलाओं को काफी दूर जाना पड़ता है जिस पर उन्होंने कोई अश्वासन नहीं दिया। उनके निरीक्षण करके जाने के पांच मिनट बाद डॉक्टर आरजे भारती आ गए। बताया कि हमने अस्पताल पर सूचना दी थी कि पत्नी की तबियत खराब है। आने में थोड़ा विलंब होगा। यहां से निकलकर वे रेहटी गांव स्थित पंकज सिंह के आवास पर बूथ संख्या 379 के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने मीडिया द्वारा राम मंदिर निर्माण के संबंध में पूछे गए प्रश्न को टालते हुए कहा कि इस समय पूरे देश मे 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता का कार्यक्रम चल रहा है। एससी एसटी से घबराने की जरूरत नहीं है। इसका दुरुपयोग नहीं होगा। इसके पूर्व जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर विधायक व जिले के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख जलालपुर संदीप सिंह, जिला महामंत्री डा. अजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष आमोद सिंह रिंकू, संतोष सिंह सत्या, रणविजय सिंह, माला सिंह, पंकज सिंह, प्रमोद सिंह, बच्चा दुबे, रामचन्द्र सिंह, उपेंद्र सिंह, रामचन्द्र मौर्य, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed