{"_id":"5ba14816867a557f365c2821","slug":"15372963888-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृत्रिम तालाब में मूर्ती विसर्जन कराने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृत्रिम तालाब में मूर्ती विसर्जन कराने की उठी मांग
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। गणपति पूजन के बाद प्रतिमा विसर्जन शुरू हो गया है। नगर के समीप कृत्रिम तालाब बनवाने की मांग को लेकर स्वामी विवेकानंद भारतीय एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी जेएन सचान को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना था प्रतिमा विसर्जन के संदर्भ में उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रशासन कंधी घाट के निकट नदी में प्रतिमा विसर्जन पर प्रतिबंध लगा दिया है। विकल्प के तौर पर कई वर्षों से गणेश व दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन तेजी बाजार कंधी घाट नदी के किनारे कृत्रिम तालाब बनाकर किया जा रहा है । संगठन के सदस्यों का कहना है कि बरसात के समय नदी का जलस्तर बढ़ने पर कृत्रिम तालाब में बचा हुआ मलवा व रासायनिक पदार्थ नदी के पानी के मुख्य धारा में मिल जाता है। इससे नदी का जल प्रदूषित हो रहा है। संघ के लोगों ने मांग किया कि ऐसी स्थिति में नगर के समीप किसी सार्वजनिक तालाब में प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था कराई जाय। जिससे नगर के लोगो को प्रतिमा विसर्जन के लिए 16 किमी दूरी तय करने से निजात मिल जाय। ज्ञापन देने वालों में कृपा शंकर श्रीवास्तव,बंटी उमर वैश्य, मयंक मोदनवाल, रवि अग्रहरि, शरद, प्रमोद, अमित, मानस, कुशल आदि उपस्थित थे ।