{"_id":"5b9806e9867a5501350ae1e5","slug":"15366898813-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बे सिक साइंस के पाठ्यक्रमों में दाखिला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बे सिक साइंस के पाठ्यक्रमों में दाखिला शुरू
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भईया) भौतिकी विज्ञान संस्थान में बेसिक साइंस के पाठ्यक्रमों में दाखिला शुरू हुआ। पहले दिन अतिथि छात्रों का दाखिला लिया गया। जिन छात्रों का दाखिला नहीं हो पाया है, उन्हें प्रवेश के लिए 12 सितंबर को बुलाया गया है। दाखिला के लिए प्रो. रामनारायण को प्रभारी बनाया गया है। मंगलवार को संकाय भवन में पहले दिन दाखिला की प्रक्रिया शुरू हुई।
मंगलवार को एमएससी फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स एवं अप्लाइड जियोलॉजी विषय में प्रवेश के लिए छात्रों के प्रमाण पत्रों की जांच कर उनका दाखिला लिया गया। जिन छात्रों ने प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन किया था उनके दाखिला लिया गया। जिन छात्रों का दाखिला नहीं हो पाया है उन्हें बुधवार को बुलाया गया है। फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स एवं अप्लाइड जियोलॉजी के 60-60 सीटों पर दाखिला लिया जाना है। प्रचार प्रसार नहीं हो पाने के कारण विश्वविद्यालय में उतने छात्र नहीं पहुंचे जितना की उम्मीद थी। विद्यार्थियों को अपने प्रमाण पत्रों की मूल एवं छाया प्रति के साथ फोटो की दो प्रति के साथ प्रवेश के लिए उपस्थित होने को कहा गया है। परिसर में संचालित होने वाले पीजी के चार नए विषयों की कक्षाएं 17 सितंबर से प्रारंभ होंगी।