फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महंगाई के विरोध में भारत बंद आज, पुलिस प्रशासन अलर्ट

महंगाई के विरोध में भारत बंद आज, पुलिस प्रशासन अलर्ट

Mon, 10 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में भारत बंद आज, पुलिस प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
जौनपुर। महंगाई, भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर सोमवार को भारत बंद आंदोलन में कांग्रेस समेत कई अन्य राजनीतिक दल शामिल होंगे। आंदोलन में शामिल राजनीतिक दलों ने पहले से ही बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तय कर ली है। कांग्रेस कार्यकर्ता जहां भंडारी रेलवे स्टेशन से जुलूस निकाल कर शहर में भ्रमण कर दूकानें बंद कराने की तैयारी की है वहीं समाजवादी पार्टी ने तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर महंगाई व भ्रष्टाचार का विरोध करने का निर्णय लिया है। आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन ने भी तैयीरी की है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह नौ बजे भंडारी रेलवे स्टेशन से जुलूस निकालेंगे। जुलूस सब्जी मंडी, कोतवाली, शाहीपुल, ओलंदगंज, जेसीज चौराहे से होते हुए कलेक्ट्रट पहुंचेगा। इस दौरान महंगाई के विरोध में व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने का आग्रह किया जाएगा और कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर सरकार की खामियों को जनता को बताने का काम किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनके इस आंदोलन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने भी समर्थन दिया है। इन राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी आंदोलन में शामिल रहेंगे। उधर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में जिले के सभी छह तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए सभी तहसीलों में कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को पहले से ही जिम्मेदारी दे दी गई है। सपा के विधायकों, पूर्व विधायकों, वरिष्ट नेताओं, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष, मत्री, ब्लाक और बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी आंदोलन में हिस्सा लेंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी विधानसभा और सेक्टर वार पहले से ही बैठक कर तैयारी की गई है। प्रमुख राजनीतिक दलों के आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। शहर में सभी चौराहे, तिराहे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed