फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   67 क्रय केंद्रों से होगी धान खरीद

67 क्रय केंद्रों से होगी धान खरीद

Mon, 10 Sep 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
67 क्रय केंद्रों से होगी धान खरीद
जौनपुर। धान की फसल पक कर तैयार होने में अभी दो माह लगेंगे लेकिन धान की खरीद करने की तैयारी अभी से शुरू हो गई हैं। धान की खरीद करने के लिए चार एजेंसियों के 67 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। धान खरीदने के लिए मूल्य निर्धारित कर दिया गया है। एक नवंबर से धान की खरीद करने की तिथि भी तय की गई है। पंजीयन कराने वाले किसानों का धान क्रय केंद्रों द्वारा खरीदा जाएगा। मगर अभी महज 2480 किसानों ने ही पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

जिले में कुल छह लाख 55 हजार किसान हैं। वहीं एक लाख 59 हजार हेक्टेयर में धान की खेती की गई है। कृषि विभाग को अनुमान है कि इस साल 33 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से धान की पैदावार होगी। धान को बेचने के लिए किसानों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए पंजीकरण की योजना बनाई गई है. मगर किसान पंजीकरण में ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं। पंजीयन के लिए महज छह दिन शेष हैं और अभी धान बेचने के लिए जिले में अभी तक मात्र 2480 किसान ही अपना पंजीयन कराया है।
विज्ञापन

उधर, सरकार धान की खरीद की तैयारी करने लगी है। जिले में चार एजेंसियों के 67 क्रय केंद्रो को धान खरीदने के लिए स्वीकृत दी गई है। जिसमें खाद्य विभाग के 17,यूपी एग्रो के तीन, कर्मचारी कल्याण निगम के दो, पीसीएफ के 45 क्रय केंद्र हैं। इन केंद्रो पर किसान धान लाकर बेंच सकते हैं। किसानों को उनके धान का उचित मूल्य मिल सके। इसके लिए मूल्य भी निर्धारित कर दिया गया है। इस दौरान 1750 रुपये प्रति कुंतल की दर से धान खरीद करने का दाम तय किया गया है। जिले में धान की खरीद एक नवंबर से शुरू होगी, जो 28 फरवरी को समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान खरीद करने के लिए चार एजेंसियों के 67 केंद्र बनाए गए हैं। जिनके द्वारा एक नवंबर से धान की खरीद की जाएगी।1750 रुपये प्रति कुंतल की दर से धान की खरीद की जाएगी। पंजीयन कराने वाले ही किसानों से धान खरीदा जाएगा।किसान 15 सितंबर तक पंजीयन करा सकते हैं। महेश कुमार श्रीवास्तव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed