फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

Sun, 09 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

विज्ञापन
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश अजय त्यागी की अध्यक्षता में हुआ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश वरूण द्वारा इस लोक अदालत में विभिन्न अदालतों के माध्यम से दीवानी के 61 वाद, लघु आपराधिक के 2871 वाद, एनआई एक्ट के 10 वाद, वैवाहिक वाद, भरण पोषण के 19 वाद, विद्युत के 13 वाद, एमएसीपी के 39 वाद, उत्तराधिकार के 01 वाद तथा प्रीलिटगेशन स्तर पर बैंक ऋण वसूली के 9665 वाद, राजस्व के 264 वाद, नगर पालिका परिषद जौनपुर के 33 वाद तथा भारत संचार निगम लिमिटेड के 2000 वाद देखे गए। इस प्रकार कुल 14,976 वाद निस्तारण हेतु लगाए गए। लोक अदालत में विभिन्न अदालतों के माध्यम से दीवानी के 38 वाद, लघु आपराधिक के 1641 वाद, वैवाहिक वाद, भरण पोषण के 14 वाद, एमएसीपी के 12 वाद, उत्तराधिकार के 01 वाद, प्रीलिटगेशन स्तर पर बैक ऋण वसूली के 156 वाद, नगर पालिका परिषद, के कुल 28 वाद, विद्युत के 12 वाद ,राजस्व के 220 वाद तथा भारत संचार निगम लिमिटेड कुल 48 वादों सहित कुल 2170 वादों का निस्तारण कराया गया। लघु आपराधिक वादों में बतौर अर्थदंड के रूप में 85,720 रूपए जमा कराया गया। भरण पोषण, वैवाहिक मामलों से संबंधित वादों का निस्तारण कर सुलह के रूप में प्रथम पक्ष को 18,21,000 रूपए की धनराशि दिलाई गई। उत्तराधिकार वादों में 19,36,281 रूपए के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश निर्गत हुए मोटर दुर्घटना से पीड़ित व्यक्तियों को प्रतिकर के रूप में 22,50000 रूपए की राशि दिलाई गई। विभिन्न बैंकों की 82,81,200 रूपए तथा भारत संचार निगम लिमिटेड की 4,54,304 रूपए, राजस्व वसूली 4,17,910 रूपए जमा कराया गया। इस अवसर पर न्यायपालिका के अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं प्राधिकरण के सदस्यगण, अधिवक्तागण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed