फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   त्म शक्ति व दृढ निश्चय से मिलती है सफलता

त्म शक्ति व दृढ निश्चय से मिलती है सफलता

Sun, 09 Sep 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
त्म शक्ति व दृढ निश्चय से मिलती है सफलता

विज्ञापन
शाहगंज। प्रशिक्षण शिविर से विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पहचानने में सहूलियत होती है। उनके अंदर छिपी असीम क्षमता है। उसकी पहचान होने के बाद वह दृढ़ निश्चय से लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ता रहता है। यह बात अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं प्रवक्ता मिर्जा दावर बेग ने शनिवार को अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज मजडीहा में आयोजित व्यक्तित्व प्रशिक्षण शिविर में कही।

उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी देश के भविष्य हैं। आने वाले समय में आज के विद्यार्थी ही कल अध्यापक, डीएम, एसपी, अधिकारी, राजनेता बनकर देश और समाज को गति देने वाले भी बनेंगे। इसके लिए दृढ संकल्पित होकर लगन के साथ मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि अपनी क्षमताओं को पहचान कर भविष्य की योजना के लिए संकल्प लें। प्रशिक्षण शिविरों में मिर्जा अनवर बेग इंटर कालेज व मदरसा इदारा उलूम इस्लामिया उसरहटा के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। तीन घंटे तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें उत्साहित व प्रेरित करने का कार्य किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष शमशाद अहमद व संचालन मोहम्मद अतहर ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रवक्ता शमीम अहमद, प्रबंधक कहकशा खान, मिर्जा अजफर बेग, कैप्टन अरसलान बरलास, शहंशाह आलम, डा. एनपी उपाध्याय, डा. नौशाद अहमद, डा. तसनीमा बानो, बृजेश यादव, डा. प्रशांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed