{"_id":"5b941762867a5501313c5cfb","slug":"153643195612-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हालत में झुलसकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबूझ हालत में झुलसकर महिला की मौत
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। लोहरियांव गांव में शुक्रवार रात 35 वर्षीय एक महिला की आग से झुलसने से मौत हो गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने वहां पहुंच कर किसी तरह आग बुझाकर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। आग बुझाने में पड़ोस की एक महिला और उसका बेटा भी झुलस गया।
लोहरियांव गांव निवासी राजू गौतम की पत्नी ज्योति गौतम (35) अपने तीन बच्चों प्रिया (14), सनी (12), और रिया (7) के साथ रहती थी। पति राजू लुधियाना में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक ज्योति आग की चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। पड़ोस की महिला मंजू और उसके बेटे संजीव भी आग बुझाने के प्रयास में झुलस गए। तीनों को एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार सुबह ज्योति की मौत हो गई। जबकि मंजू व संजीव का इलाज चल रहा है। आग लगने की वजह अब तक स्पष्ट नही हो सकी है।