{"_id":"5b94153b867a557f67733978","slug":"15364314058-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीरेट ने तीज उत्सव ने मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीरेट ने तीज उत्सव ने मनाया
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर क्लासिक की महिला शाखा की ओर से ओलंदगंज में तीज उत्सव में मटकी सजाओ, गेम्स, भजन, संगीत एवं तीज क्वीन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश, भगवान शंकर और माता पार्वती की स्तुति से किया गया। ढोल मजीरे के साथ महिलाओं ने शानदार प्रस्तुति दी। मटकी सजाओ प्रतियोगिता में रीता कश्यप विजेता रहीं। जबकि गेम्स में शालिनी सेठ व पूनम गुप्ता ने पुरस्कार जीते। जबकि मधुरानी तीज क्वीन बनीं।
विभिन्न राउंड में आगे बढ़ते हुए मधुरानी ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को संस्था की ओर से सौभाग्य का पिटारा उपहार स्वरूप विशेष रूप से दिया गया। इस अवसर पर जेसीरेट रेनू बैंकर ने कहा हरतालिका तीज का व्रत भगवान शंकर व माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम निर्देशिका प्रगति कसौधन ने कहा तीज का पर्व महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व होता है। संस्था की सचिव एकता गुप्ता ने सबका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से हमें बहुत कुछ सीखने का और कमियों को दूर करने का मौका मिलता है।
इस अवसर पर अंजू अग्रहरि, अस्मिता गुप्ता, सीमा सहाय, प्रिया गुप्ता, गुंजन गुप्ता, प्रियंका पांडेय, अंजू गुप्ता, रीता कश्यप, शालिनी सेठ, प्रियंका गुप्ता, सारिका सोनी, प्रतिमा गुप्ता, रीतू सेठ, ममता गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे।