फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही भाजपा

समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही भाजपा

Fri, 07 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही भाजपा
बदलापुर / घनश्यामपुर। पूर्व मंत्री तथा विधायक पारसनाथ यादव ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के बीच नफरत फैला रही है। विकास , स्वास्थ्य , शिक्षा तथा मानव उत्थान के बजाय समाज में नफरत का जहर फैलाकर वोट की राजनीति कर रही है।बदलापुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में गुरुवार को उन्होंने कहा कि देश में चौतरफा दुष्कर्म तथा हत्याओं की क्रूर घटनाएं हो रही हैं। बेटी बचाओ तथा बेटी पढ़ाओ का झूठा नारा देने वाली भाजपा सरकार इन घटनाओं को रोकने में पूरी तरह नाकामयाब है। पूर्व मंत्री यादव ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण को खत्म करने का कुचक्र भाजपा द्वारा रचा जा रही है। केन्द्र सरकार के चार साल बीत जाने के बाद भी सरकार काले धन की वापसी नहीं करा सकी। उन्होंने कहा कि सरकार की रातो रात नोटबन्दी ने देश में उद्योग , कुटीर उद्योगों की कमर तोड़ रखी है। रही सही कसर सरकार ने बिना तैयारी के जीएसटी लागू कर पूरी कर दी है। इस दौरान पूर्व विधायक लालबहादुर यादव , गो सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन डाक्टर के पी यादव आदि मौजूद थे। इसके पूर्व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदलापुर के इन्दिराचौक पर विधानसभा अध्यक्ष रामजतन यादव के नेतृत्व में लोकतन्त्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा का गर्मजोशी से माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रमापति यादव , महेन्द्र यादव , महावीर यादव , जयनाथ यादव , दिनेश यादव , अशोक यादव , वीरेन्द्र यादव, उमा पाण्डेय संजय यादव, लल्लू यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed