फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डायरिया से बचाव को दी गई वैक्सीन की खुराक

डायरिया से बचाव को दी गई वैक्सीन की खुराक

Thu, 06 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
डायरिया से बचाव को दी गई वैक्सीन की खुराक
जौनपुर। जिले भर में डायरिया से बचाव के लिए बच्चों को रोटा वायरस वैक्सीन पिलाई गई। विधायक जफराबाद डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय के पीपी सेंटर में आईटीआई संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह की सुपुत्री जया सिंह को रोटा वायरस की प्रथम खुराक पिलाकर रोटा वायरस वैक्सीन का शुभारंभ किया। इसके साथ ही नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में अन्य वैक्सीन के साथ रोटा वायरस वैक्सीन सम्मिलित कर लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.रामजी पांडेय ने कहा कि डायरिया के संक्रमण से रोटा वायरस वैक्सीन बचाव करेगी। यह नवजात शिशुओं व शून्य से पांच वर्ष के बच्चों सुरक्षित करती है। यह वैक्सीन 10 प्रदेशों में पहले से दी जा रही है, जो पूरी तरह सुरक्षित एवं कारगर साबित हुई है। उत्तर प्रदेश में चार सितंबर को महिला कल्याण परिवार कल्याण एवं मातृ शिशु कल्याण मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने इसका शुभारंभ सूबे में किया था। इसको नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया है। यह वैक्सीन प्रत्येक नवजात शिशु को 6 सप्ताह, 10 सप्ताह एवं 14 सप्ताह पर पेंटा वैलेंट वैक्सीन के साथ अधिकतम एक वर्ष की आयु तक दी जानी है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसके पांडेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, बाल रोग विशेषज्ञ डा. संदीप कुमार सिंह एवं समस्त चिकित्सक, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं डीएमसी यूनीसेफ, वीसीसीएम, यूएनडीपी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें। बरसठी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को डायरिया से बचाव के लिए बच्चों को रोटावायरस वैक्सीन की दवा पिलाकर खण्ड विकास अधिकारी रामदरश चौधरी ने कार्यक्रम की शुरुआत की इसके अधीक्षक डा. अजय कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के डेढ़ माह के बच्चों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जाएगी। इसकी दूसरी व तीसरी खुराक क्रमश: ढाई व साढ़े तीन माह में पिलाई जाएगी। डा. अभय सिंह, डा. सूर्यभान सिंह पटेल, विनोद नायक, आरसी यादव, महेन्द्र सिंह, डा. सर्वेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बदलापुर / घनश्यामपुर। केंद्र व प्रदेश सरकार स्वास्थ व शिक्षा के क्षेत्र में अमूल चूल परिवर्तन कर जन -जन के विकास के लिए संकल्पित भाव से काम कर रही है । सरकार सब का साथ सब का विकास के लिए जानी जा रही है । उसी पर काम कर रही है । उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रोटा वाइस वैक्सीन अभियान के शुभारम्भ समारोह में कहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डा. संजय दुबे ने कहा कि डायरिया जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य महकमा अब रोटा वाइरस वैक्सीन बच्चों को देगा । डेढ़ से साढ़े तीन माह तक के बच्चों को अभियान के तहत यह वैक्सीन दी जाएगी । यह अभियान माह के प्रत्येक बुद्धवार तथा शनिवार को चलाया जाएगा । पहला डोज डेढ़ माह के बच्चे को , दूसरा डोज ढाई माह के बच्चे को तथा तीसरा डोज साढ़े तीन माह के बच्चे को दिया जाएगा । कार्यक्रम का संचालन फार्मासिस्ट सुभाष चंद मौर्य व अध्यक्षता हरीलाल मोदनवाल ने किया । इस मौके पर डा.विकास सिंह , डा. ऋचा दुबे , डा. रीमा सिंह , डा. अतुल विश्ववकर्मा , कामना सिंह , रंजना सिंह , ममता राय , सावित्री , प्रीती पाण्डेय आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed