{"_id":"5b9020f8867a557f6661ebf6","slug":"15361722667-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से पीडित छात्रा की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से पीडित छात्रा की उपचार के दौरान मौत
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर/ घनश्यामपुर। क्षेत्र के डोमपुर गांव में डेंगू की चपेट में आने से मंगलवार को एक छात्रा की मौत हो गयी। गांव के दो अन्य उसकी चपेट में हैं। डेंगू से पीड़ित छात्रा की मौत के बाद गांव में हड़कंप मचा है। लोगों को कहना है कि जानकारी के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पीड़ितों की जानकारी लेने पहुंची।
डोमपुर गांव निवासी नन्हेंलाल गुप्त की पुत्री प्रतिमा इंटर की छात्रा थी। एक सप्ताह से वह बुखार से पीड़ित थी। उसका उपचार सीएचसी बदलापुर में चल रहा था। आराम न होने पर कस्बे के ही एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार हेतु ले गए। जांच कराने पर पता चला कि डेंगू से ग्रसित है। परिजन उसे उपचार हेतु जिला मुख्यालय ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
इसी तरह ब्राह्मण बस्ती के राम निरंजन दूबे (85) व विजय लक्ष्मी (30) एक पखवारे से डेंगू बुखार की चपेट में हैं। जिनका उपचार चल रहा है। पूर्व प्रधान सुरेंद्र दूबे ने बताया कि डेंगू गांव में होने की खबर सीएचसी महराजगंज को दी गयी थी। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य महकमे से गांव की खबर लेने कोई नहीं पहुंचा। छात्रा की मौत के बाद लोग सहमें हुए हैं। सीएचसी महराजगंज के चिकित्सा अधीक्षक डा. यूके सान्याल ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा इस ढंग की कोई सूचना नहीं दी गयी है। न ही डेंगू से मौत की खबर है। फिर भी गांव में टीम भेजवाकर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।