फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   साथी को धमकी देने वाला शिक्षक निलंबित

साथी को धमकी देने वाला शिक्षक निलंबित

Thu, 06 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
साथी को धमकी देने वाला शिक्षक निलंबित
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय खर्गसेनपुर केराकत में तैनात सहायक अध्यापक सतिराज यादव को निलंबित कर दिया है। सतिराज पर आरोप है कि उन्होंने उसी विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक अभिषेक विश्वकर्मा के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें मारने पीटने की धमकी भी दी थी। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद बीएसए ने आरोपी सहायक अध्यापक को निलंबित कर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

केराकत विकास खंड के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय खर्गसेनपुर में तैनात सहायक अध्यापक सतिराज यादव पर आरोप है कि वह विद्यालय नहीं आते। महीने या 15 दिन में कभी विद्यालय आकर हस्ताक्षर बना देते हैं। यही नहीं उन्हें विद्यालय में उपस्थित होकर उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर बनाने की भी फुर्सत नहीं होती तो दूसरे को भेजकर हस्ताक्षर बनवा देते हैं। आरोप है कि पिछले दिनों उपस्थित पंजिका पर किसी और ने सतिराज का हस्ताक्षर बनाने की कोशिश की तो इसी विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापक अभिषेक विश्वकर्मा ने इसका विरोध कर दिया था। इसी बात से खार खाए शिक्षक सतिराज ने सहायक अध्यापक अभिषेक को धमकी दी थी। अभिषेक को विद्यालय आने के लिए सतिराज के घर के सामने के रास्ते से ही आना पड़ता है। दूसरा कोई और रास्ता भी नहीं है। अभिषेक ने इस घटना की शिकायत पुलिस से तो नहीं की लेकिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर पूरी घटना की जानकारी दी। बीएसए को दिए गए पत्र में सहायक अध्यापक अभिषेक ने कहा है कि उन्होंने साथी शिक्षक का फर्जी हस्ताक्षर करने से रोक दिया तो उन्हें रास्ते में रोककर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से जांच करवाई तो आरोप सही पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सहायक अध्यापक सतिराज यादव को निलंबित कर दिया। अंतिम जांच नगर शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed