{"_id":"5b9020eb867a557e876d812c","slug":"15361722531-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री नगर व कालीकुती के निवासियों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्री नगर व कालीकुती के निवासियों ने सौंपा ज्ञापन
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नगर के शास्त्रीनगर, काली कुत्ती, उमरपुर, हरिबंधनपुर के निवासियों ने बुधवार को अपर जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बारिश के मौसम में उत्पन्न होने वाली समस्या से निजात दिलाने की मांग किया।
उन्होंने कहा कि ओलंदगंज से मैहर देवी मंदिर मार्ग पर स्थित उक्त मोहल्लों के लोगों की समस्या उस समय और बढ़ जाती है जब बारिश होती है। कई वर्षों से बारिश में पानी के निष्कासन की व्यवस्था अत्यंत दुर्लभ है। बारिश होने पर उपरोक्त मोहल्ले में जलभराव इतना अधिक हो जाता है कि लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। ऐसे में लोगों का बाहर निकलना दूभर हो जाता है। इतना ही नहीं राहगीर का चलना दुश्वार हो जाता है जो आए दिन गिरकर घायल भी हो जाते हैं। उक्त मार्ग पर तमाम विद्यालय संचालित हैं जिसके चलते स्कूली बच्चों एवं वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में वे इस तरह फंस जाते हैं कि घंटों बाद स्कूल व घर पहुंच पाते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में नरेंद्र सिंह एडवोकेट, सतीश सिंह त्यागी सभासद, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, डा. राकेश श्रीवास्तव, डा. अखिलेश पांडेय प्रधानाचार्य, देवेंद्र श्रीवास्तव, प्यारे लाल गुप्ता एडवोकेट, एसएच जायसवाल आदि रहे।