फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जीआईएस में दर्ज होंगा मकान व मैदान का व्यौरा

जीआईएस में दर्ज होंगा मकान व मैदान का व्यौरा

Thu, 06 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जीआईएस में दर्ज होंगा मकान व मैदान का व्यौरा
जौनपुर। अब शहर के मकान व मैदान सहित अन्य निर्माण का व्यौरा ग्लोबल इमेज सिस्टम (जीआईएस) में दर्ज किया जाएगा। जिससे शहर क्षेत्र में स्थित मकान व मैदान आदि निर्माण आन लाइन हो जाएंगे। साथ ही शहर क्षेत्र में स्थित एक भी मकान ऐसा नहीं बचेगा, जो टैक्स से अछूता रहेगा। इससे राजस्व भी बढ़ेगा। लोग अपने मकानों की स्थिति भी जान सकेंगे। आन लाइन टैक्स जमा करने में दिक्कत नहीं होगी। शहर में खाली पड़ी जमीन व नजूल की संपत्ति पर कोई अतिक्रमण नहीं कर सकेगा। इसके लिए नगर पालिका द्वारा सर्वे करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शहर क्षेत्र की आबादी लगभग तीन लाख है। जिसमें 50 हजार मकान है। इन मकानों का सर्वे कर नगर पालिका मैनुअली टैक्स वसूल करती थी।जिससे कई मकान छूट जाते थे। जिनका टैक्स नहीं जमा हो पाता था।जिससे राजस्व का घाटा होता था। वहीं खाली भूमि व नजूल की संपत्तियों पर अतिक्रमण भी तेजी से हो रहा था। जिसे हटाने के लिए नगर पालिका को अभियान चलाना पड़ता था। लेकिन अब उसे ऐसा नहीं करना होगा। इसके लिए सरकार ने शहर में स्थित मकानों, खाली मैदान व नजूल की संपत्तियों सहित अन्य निर्माण को आन लाइन करने का फरमान जारी किया है। इसके लिए उक्त सभी का सर्वे कर नक्शा ग्लोबल इमेज सिस्टम (जीआईएस) में दर्ज करने का निर्देश दिया है। इसके तहत नगर पालिका भी कार्यवाई शुरू कर दी है। उसके द्वारा सबसे पहले शहर में स्थित एक-एक मकानों का सर्वे कराना शुरु कर दिया है। इनका सर्वे हो जाने के बाद उसके द्वारा खाली मैदान व नजूल आदि निर्माण की संपत्तियों का सर्वे किया जाएगा। इसके बाद उसे ग्लोबल इमेज सिस्टम (जीआईएस) में दर्ज करने का कार्य प्रारंभ करेगा।
विज्ञापन


जौनपुर। ग्लोबल इमेज सिस्टम (जीआईएस) में मकानों के दर्ज हो जाने से शहर क्षेत्र में एक भी मकान ऐसा नहीं बचेगा जिनका टैक्स नहीं लगेगा। इससे राजस्व बढ़ेगा। इसके अलावां लोग ऑन लाइन टैक्स जमा कर पाएंगे और अपने मकान की स्थिति भी जान सकेंगे। साथ ही मैदान व नजूल आदि संपत्तियों पर अतिक्रमण नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


ग्लोबल इमेज ््टिम (जीआईएसव्) में मानों, मैदान व नजूल संपत्तियों सहित अन्य निर्माण का व्यौरा दर्ज किया जाएगा। जिससे शहर के मैदान व नसूल की संपत्तियों पर कोई अतिक्रमण नहीं कर पाएगा। साथ ही टैक्स से अछूता कोई मकान नहीं बचेगा। जिससे राजस्व भी बढ़ेगा। आन लाइन लोग टैक्स भी जमा कर सकेंगे। इसके लिए मकानों के सर्वे का र्य शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णचंद
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed