फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने का दिया निर्देश

समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने का दिया निर्देश

Thu, 06 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने का दिया निर्देश
जौनपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनामिका चौधरी ने बुधवार को निरीक्षण भवन में महिलाओं की समस्या सुनी। छह महिलाओं ने अपना दर्द सुनाया, जिस पर उन्होंने पुलिस व जिला प्रोबेशन अधिकारी को मिलकर शिकायतों का निस्तारण करने को कहा। वहीं जिला जेल के महिला बैरक में पेयजल की मुकम्मल सुविधा नहीं रहने पर नाराजगी जताते हुए आरओ को ठीक कराने और बैकर की सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके बाद वृद्धाश्रम की जांच की।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य अनामिका चौधरी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा करना व न्याय दिलाना हमलोगों को मुख्य उद्देश्य है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। प्रमुखता के साथ मामलों का निपटारा किया जाएगा। करंजाकला की संगीता यादव पत्नी राहुल यादव, जोगियापुर की पूजा निषाद, सरायख्वाजा के भकुरा की किसमती, खेतासराय की अंजू यादव ग्राम व थाना-खेतासराय, अनीता सिंह पत्नी अजय कुमार सिंह ग्राम-बोड़सर थाना-चंदवक, प्रीति पांडेय ग्राम-सरायगंज थाना-दुर्गागंज भदोही, अनुपमा पुत्री रामप्यारे तिवारी मोहल्ला-शकरमंडी थाना-कोतवाली, बरसठी के निगोह की लक्ष्मी पुत्री विजय बहादुर चौहान ने अपनी समस्या बताई। आयोग की सदस्य ने सीओ सौम्या पांडेय व जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष सोनी से कहा कि वे इनकी समस्या का समाधान कराएं।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जिला जेल के महिला बैरक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महिला बंदियों से पूछताछ की। खानपान, दवा व मुकदमे के पैरवी के बारे में जानकारी ली। किचन में जाकर भोजन की जांच की। महिला बंदियों ने कहा कि पेयजल की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने तत्काल आरओ ठीक कराने और सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश जेल अधीक्षक को दिया। इसके बाद समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित कृषक विकास समिति द्वारा प्रेमराजपुर में संचालित वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया। इसमें 36 वृद्ध माताएं थीं। उन्होंने बताया कि खाना रोज बदल-बदल कर दिया जाता है। मेन्यू से अलग हटकर भी खाना बनाया जाता है। दवा वृद्ध आश्रम में मिल जाती है। अधिक परेशानी होने पर जिला चिकित्सालय में उपचार कराया जाता है। उन्होने संस्था अधीक्षक को खाद्य पदार्थ को सीलबन्द डिब्बे में रखने व बिस्तर की साफ-सफाई निरन्तर कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर नोडल डीडीओ दयाराम , नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्रा, सीओ सौम्या पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी बिपीन कुमार यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, महिला थानाध्यक्ष तारावती यादव, दीपक चौबे, महिला समाख्या के जिला समन्वयक रजनी सिंह, समन्वयक बाल अधिकार मंच सन्नो राय, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, 181 महिला हेल्पलाइन की सुगमकर्ता रश्मि मिश्रा आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौनपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनामिका चौधरी से समस्याओं का निस्तारण कराने आई महिलाओं ने कहा कि लगातार गुहार लाग रही हूं। लेकिन अभी तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका है। समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए डीएम, एसपी, एसओ, प्रोवेशन विभाग सहित अन्य स्थानों पर गुहार लगा चुकी हूं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस द्वारा भी समस्याओं को निस्तारण करने में गंभीरता नहीं दिखा रही है।

करंजाकला निवासिनी संगीता यादव ने बताया कि पति व सुसुराली जन द्वारा हमें घर से निकाल दिए हैं। मै अपने मायके रहती हूं। इस समस्या को लेकर मै दो साल से डीएम व एसपी सहित थाने पर लगातार गुहार लगा रही हूं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चंबलतारा निवासिनी पूजा निषाद ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर सुसराल के लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। इसके बाद उन लोगों द्वारा हमें घर से निकाल दिया। इस महिला के समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए भाजपा नेत्री रिशू सिंह रिद्घिमा और पार्वती फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष उषा जायसवाल लेकर आई थी। बदलापुर निवासिनी अंजू यादव ने बताया कि ससुर द्वारा हमारे साथ छेड़छाड़ किया जाता था। जब इसका विरोध किया तो हमें घर से निकाल दिया गया। एक साल से न्याय पाने के लिए दर -दर भटक रही हूं।डीएम, एसपी, एसओ व जिला प्रोवेशन विभाग में बुहार लगा चुकी हूं। बोड़सड़ गांव निवासिनी अनिता सिंह ने कहा कि हमारे पड़ोसी लोग रास्ता रोक रहे हैं। इस विवाद को सुलझाने के लिए तहसील दिवस, डीएम व एसपी से गुहार लगा चुकी हूं। लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed