{"_id":"5b8c2e4442c79246400abd3b","slug":"1535913528525-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर दो अक्टूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर दो अक्टूबर से
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जन जन तक योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य के तहत योग गुरु बाबा रामदेव के दिशा- निर्देशन में दो अक्टूबर से छब्बीस अक्टूबर तक टीडी इंटर कालेज में 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर लगेगा।
शिविर में डायबिटीज, कोलस्ट्रॉल, हृदयरोग, बीपी, मोटापा, अनिद्रा व बेचैनी जैसी समस्याओं के लिए विविध प्रकार के आसन, व्यायाम, ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए मन:स्थिति पर उसके पड़ने वाले प्रभावों को बताया जायेगा। मियांपुर स्थित कार्यालय पर पतंजलि योग परिवार की मासिक बैठक रविवार को हुई। जिसमें युवा भारत के नेतृत्व में इस बार योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी विजयदत्त के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर जाकर जाकर सभी लोगों को आमंत्रित करने के लिए दिशा निर्देश दिया गया। महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी ममता भट्ट ने बताया कि महिलाओं को योग का प्रशिक्षण देकर पूरे परिवार को स्वस्थ और खुशहाल बनाया जाएगा। युवा भारत के तहसील प्रभारी जगदीश योगी और राजकुमार योगी ने बताया कि विद्यार्थियों से संपर्क करके योग से जोड़ने का प्रयास चल रहा है। अमरनाथ गुप्ता को जिला योग विस्तारक का प्रभारी बनाया गया।
इस मौके पर महामंत्री अंजुम श्रीवास्तव, डा धर्मशीला गुप्ता, विकास योगी, कुलदीप योगी, सर्वेश योगी, सिकन्दर आर्य, मुन्दर मौर्य, मनोज पाण्डेय, वीरेन्द्र यादव, राम सहाय सिंह, फौजदार यादव, शिव पूजन योगी, डा ध्रुवराज योगी, लालबहादुर योगी, अदालत यादव आदि मौजूद रहे। पतंजलि योग समिति के प्रांतीय सह प्रभारी अचल हरिमूर्ति ने आभार जताया।