फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बिना रेडियोलॉजिस्ट के ही चल रहा सोनोग्राफी केंद्र

बिना रेडियोलॉजिस्ट के ही चल रहा सोनोग्राफी केंद्र

Sun, 02 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिना रेडियोलॉजिस्ट के ही चल रहा सोनोग्राफी केंद्र

विज्ञापन
मछलीशहर। नगर में फर्जी तरीके से कई सोनोग्राफी केंद्र चल रहे हैं, जिस रेडियोलॉजिस्ट के नाम से संचालन किया जा रहा है, वे यहां रहते ही नहीं हैं। वे किसी और शहर में दूसरा जांच केंद्र चल रहे हैं। फर्जी हस्ताक्षर से रिपोर्ट तैयार कर मरीजों को दी जाती है। डॉक्टरों ने कई मामलों में गलत रिपोर्ट देने की पुष्टि की है।

डॉक्टरों ने बताया कि नगर में चल रहे कई सोनोग्राफी केंद्र केवल रेडियोलॉजिस्ट के जरिए संचालित किए जा रहे हैं। मरीजों की जांच के समय केंद्र रेडियोलॉजिस्ट सोनोग्राफी करने के लिए तैनात नहीं रहता है। उनके स्थान पर अनुभवहीन व्यक्ति जांच करके उनके हस्ताक्षर बनाकर रिपोर्ट भी दे देता है। डा. तेज बहादुर, डा. आरपी विश्वकर्मा, डा. अशोक पटेल आदि जांच रिपोर्ट में खामी की पुष्टि की है। उनका कहना है कि इन सोनोग्राफी केंद्रों पर मरीज से तकलीफ पूछकर रिपोर्ट दे दी जाती है। रिपोर्ट सही नहीं होने पर लोगों को फिर से जांच करानी होती है और जगह पर कोई और ही रिपोर्ट मिलती है। गलत रिपोर्ट देने वाले ऐसे केंद्रों पर कोई कार्यवाही स्वास्थ्य विभाग द्वार नहीं की गई हैं। अस्पताल के अधीक्षक डा. रफीक फारूकी ने कहा कि इनका रजिस्ट्रेशन डिप्टी सीएमओ के यहां से होता है। कुछ दिन पहले जांच की गई थी तो फर्जी चलने वाले सोनोग्राफी केंद्र बंद करवा दिए गए थे। कुछ लोग चोरी से चला रहे हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed