फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हर घर तक डाकिया पहुंचाएंगा बैंक की सुविधा- केपी सिंह

हर घर तक डाकिया पहुंचाएंगा बैंक की सुविधा- केपी सिंह

Sun, 02 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
हर घर तक डाकिया पहुंचाएंगा बैंक की सुविधा- केपी सिंह

विज्ञापन
जौनपुर। डाक मंडल के प्रधान डाकघर परिसर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक आईपीपीबी का उद्घाटन शनिवार को सांसद केपी सिंह, सांसद रामचरित्र निषाए एवं डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के लागू हो जाने से डाकिया बैंक की सुविधा हर घर तक पहुंचाएगा। इस बैंकिंग सुविधा से समाज में हाशिये पर खड़े आखरी व्यक्ति को वित्तीय मुख्य धारा में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डाकिया सरकार का वह प्रतिनिधि है जो जनता के सुख-दुख से सीधे तौर पर जुड़ा होता है। उसकी पहुंच हर नागरिक तक होती है। भले ही वह किस प्रकार की सामाजिक आर्थिक स्थिति का हो। यह एक ऐसी सामाजिक क्रांति का आगाज है जो सभी भारतीयों को एक साझा वित्तीय आर्थिक और डिजिटल धरातल पर ले आएगा।
सांसद मछली शहर रामचरित्र निषाद ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का मुख्य उद्देश्य आम जनता के लिए सबसे अधिक पहुंच वाला किफायती और भरोसेमंद बैंक बनाना है। यह सरकार के वित्तीय समावेश के लक्ष्य को पूरा करेगा। यह बैंक विविध प्रकार की सेवाएं प्रदान करेगा । जिनमें बचत एवं चालू खाते, धन अंतरण, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, बिल एवं जनोपयोगी भुगतान, उद्यम एवं व्यापार संबंधी भुगतान शामिल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में आईपीपीवी के क्रियाशील हो जाने के बाद मनरेगा में दी जाने वाली मजदूरी, छात्रवृत्तियॉ, सामाजिक कल्याण योजनाएं और अन्य सरकारी सब्सिडी हर ग्राहक तक डाकियें के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

मैनेजर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक राजीव कुमार ने बताया कि यह बैंक आधार का इस्तेमाल करते हुए पेपरलेस और मिनटों में खाता खोला जाएगा। क्यूआर कार्ड और बायोमेट्रिक प्रणाली का प्रयोग कर ग्राहकों को डिजिटल भुगतान की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। लोगों के द्वार पर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करेगा। ग्राहकों को अपने घर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पोस्टमैन के पास एक स्मार्टफोन और बायोमेट्रिक उपकरण होगा जो उन्हें सुगमता पूर्वक वित्तीय सेवाएं प्रदान कराएगा और जन सामान्य का मार्गदर्शन करने में सहायता प्रदान करेगा। आईपीपीबी का क्यूआर कार्ड होने से ग्राहकों को अपना खाता संख्या और पिन याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बधाई देते हुए कहा कि बैंकिंग जगत में यह एक क्रांतिकारी कदम है। ग्राहकों से अच्छा संबंध बनाने का अनुरोध करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य प्रप्ति के लिए अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा। अधीक्षक डाकघर गौरी शंकर सिंह ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में एक लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। दूसरे बैंक खाते में धनराशि भेजने की भी सुविधा है। जौनपुर मंडल के कुल 367 ग्रामीण डाकघर के डाक कर्मी ग्रामीणों को वित्तीय सेवाओं की जानकारी भी देंगे। ग्रामीण डाक सेवकों को प्रशिक्षण देने के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। पोस्ट ऑफिस के वर्तमान खाताधारक को भी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सुविधा स्वत: मिल जाएगी। इस बैंक से ऐसे वित्तीय परिवेश के विकास में सहायता मिलेगी जो डिजिटल होगा। इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर गौरीशंकर, पोस्ट मास्टर पंकज त्रिपाठी, सहायक अधीक्षक विवेकानंद सिंह, निरीक्षक डाक विपिन यादव, एपी गोस्वामी, श्रीकांत पाल, अजय कुमार वर्मा, सहायक मैनेजर अंकुर श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे। उधर उप डाकघर कचहरी में मुख्य अतिथि विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा, विशिष्ठ अतिथि चन्द्रेश मिश्रा की उपस्थिति में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सुविधा का फीता काट कर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डा. अरुण कुमार सिंह, भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव, विवेकानंद सिंह, ईश्वर देव सिंह, डा. पीसी. विश्वकर्मा आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed