{"_id":"5b8adbd342c79246344b3b92","slug":"15358268865817-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म, मृत्यु व विकलांग के डंप पड़े हैं 817 प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म, मृत्यु व विकलांग के डंप पड़े हैं 817 प्रमाण पत्र
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। ब्लाक स्तर पर इस समय जन्म, मृत्यु, कुटुंब रजिस्टर व विकलांग के 817 प्रमाण पत्र डंप पड़े हुए हैं। जिसमें विकलांग के 218,कुटुंब रजिस्टर के नकल के 91, जन्म के 191 व मृत्यु के 317 प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए हैं। जिनको एडीओ पंचायत व खंड विकास अधिकारी स्तर से जारी नहीं किया गया है। प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से लाभार्थी ब्लाक मुख्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं।
लोगों को जन्म, मृत्यु, कुटुंब रजिस्टर की नकल,वृद्धा विधवा व विकलांग पेंशन आदि का प्रमाण पत्र अतिशीघ्र मिल सके। इसके लिए लाभार्थियों को ब्लाक स्तर से प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन ब्लाक स्तर अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। अगस्त माह में अभी तक जन्म, मृत्यु व विकलांग के कुल 3638 आवेदन पत्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए आए थे। लेकिन मात्र 2821प्रमाण पत्र ही जारी हुए हैं। अभी भी 817 प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए हैं। प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए लाभार्थी रोज ब्लाक का चक्कर काट रहे हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को शीघ्र लंबित पड़े आवेदन पत्रों की जांच कर प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया गया है।-आरपी मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व