{"_id":"5b898a9942c7924659430ecc","slug":"15357405555-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति का हुआ शपथ ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति का हुआ शपथ ग्रहण
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण शुक्रवार को अधिवक्ता सभागार में निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कराया। उन्होंने पदाधिकारियों के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वक्ताओं ने कहा कि नई कमेटी यह प्रयास करे कि वादकारियों का अहित न हो और बार बेंच में समन्वय स्थापित हो।
वरिष्ठ अधिवक्ता यतींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि नई कमेटी पर मेरा विश्वास है कि अधिवक्ताओं के हित के लिए यह कमेटी बेहतर काम करेगी। अधिवक्ता शेषनारायण पाठक ने कहा कि हड़ताल पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। क्योंकि हड़ताल से वादकारियों का अहित होता है। दीवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और मंत्री ने भी अपनी बातें रखी। निवर्तमान अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और महामंत्री ओम प्रकाश सिंह ने निर्वाचित अध्यक्ष जगत नारायण तिवारी और महामंत्री बृजेश कुमार यादव को ले जाकर उनके सीट पर बैठाया। इस मौके पर काली प्रसाद सिंह, पलटूराम, हर्ष कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।