{"_id":"5b89884642c79210c7581aa4","slug":"153573996120-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय गेट में ताला बंद कर छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय गेट में ताला बंद कर छात्रों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसठी। क्षेत्र के रसुलहा परियत स्थित किसान इंटरमीडिएट कालेज में छात्रवृत्ति के नाम पर की जा रही वसूली के विरोध में शुक्रवार को छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया। विद्यालय के मुख्य गेट में ताला बंदकर प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोह है कि छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रति छात्र 50 रुपये की मांग की जा रही है। कालेज अपने चहेते साइबर कैफे संचालक से फार्म भरवाना चाह रहा है। कुछ छात्र दूसरे साइबर कैफे से फार्म भरवाकर ले गए तो उनका आवेदन लेने से इनकार कर दिया गया। इससे नाराज छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
किसान इंटरमीडिएट कालेज रसुलहा परियत में रोज की तरह छात्र पहुंचे। कुछ छात्रों ने विद्यालय प्रशासन पर वसूली का आरोप लगाते हुए कालेज के गेट पर पहुंच गए। जानकारी होने पर कालेज के तमाम छात्र विद्यालय के गेट पर जुट गए और प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर वसूली करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। जानकारी होने पर विद्यालय के कुछ शिक्षक मौके पर पहुंच गए। छात्रों की समस्या सुनी और उन्हें आश्वासन देकर पर छात्र हंगामा को शांत कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रशासन छात्रवृत्ति के नाम पर प्रति छात्र से 50 रुपये की वसूली कर रहा है। छात्रों पर दबाव बनाया जा रहा है कि एक साइबर कैफे से ही ऑनलाइन आवेदन किया जाए। दूसरी जगह से ऑनलाइन आवेदन कर आने वाले छात्रों का फार्म भी लेने से इनकार कर दिया जा रहा है। इससे गुस्साए छात्रों ने सुबह ही विद्यालय गेट का ताला बन्द कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि फार्म की हार्ड कापी जमा करने के नाम पर भी वसूली की जा रही है। ऑनलाइन फार्म भरने के बाद भी छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वाले छात्रों में पंकज यादव, श्यामबहादुर, अभिषेक दुबे, रवि दुबे, अनुज, दीपक, सूरज पटेल, विकास सिंह, सत्यम पटेल, नितिन शर्मा, प्रदीप पटेल, सोनू, उमेश कुमार, अविरल दुबे शामिल थे। छात्रों का कहना था कि अगर विद्यालय द्वारा छात्रों का शोषण बंद नहीं किया गया तो सभी छात्र डीएम के यहां धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। उधर, प्रधानाचार्य रमाशंकर गुप्ता का कहना है कि छात्रों का आरोप बेबुनियाद है। बदनाम करने की लोग साजिश कर रहे हैं।