{"_id":"5b8839c442c79246400ab7c8","slug":"153565432710-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने किसानों व मजदूरों की समस्या को लेकर की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने किसानों व मजदूरों की समस्या को लेकर की पंचायत
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) गुट की बदलापुर तहसील इकाई ने गुरुवार को किसानों, गरीबों और मजदूरों की समस्या को लेकर महराजगंज ब्लाक में पंचायत का आयोजन किया। अध्यक्षता रामजनक गौतम और संचालन मनोज यादव ने किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया। पंचायत में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि सभी ब्लाकों पर किसान गोष्ठी आयोजित कर उन्नति खेती के बारे में जानकारी दी जाए। सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है, उसकी बंदरबांट की जा रही है। उसकी जांच कराई जाए। पंचायत के अंत में नौ सूत्रीय मांगों सुजानगंज और महाराजगंज के बीच सई नदी पुल टूटा हुआ पुल का तत्काल मरम्मत कराई जाए। सभी पशुओं का टीकाकरण कराया जाए, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में डाक्टरों द्वारा किए जाने वाले मरीजों का शोषण बंद किया जाए। विकासखंड महाराजगंज के अंतर्गत ग्राम राजपुररुखार, अमारी, कल्यानपुर, रामपुर आदि गांव में शौचालय बनवाया जाए। राजकीय कृषि बीज भंडार महाराजगंज के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे किसानों का शोषण बंद किया जाए, खाद बीज कीटनाशक दवाइयां महंगे दामों पर किसानों को दिया जा रहा है, उसकी जांच कराई जाए। महाराजगंज बाजार में पानी निकासी के लिए पक्की नाली बनवाई जाए, डीजल एवं पेट्रोल पर भी जीएसटी लागू किया जाए, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पात्र व्यक्तियों को दिया जाए, आवास के नाम पर पात्र व्यक्तियों से हो रही लूट खसोट बंद करने की मांग की। इस अवसर पर सियाराम उपाध्याय, रत्नेश्वर, धर्मेंद्र, वीरेंद्र सिंह, कैलाश, बड़े लाल, अमरनाथ, अर्जुन, विजय, शरद मिश्रा, बुलाकी यादव, दिवाकर, जयराम, तीरथ, राम सहाय, निर्मला, गीता, सुशीला, शबाना, सुभावती देवी, गुलशन, स्वामीनाथ, कन्हैयालाल, नंदलाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन