फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कजरहवा पोखरे पर आज लगेगा कजरी का मेला

कजरहवा पोखरे पर आज लगेगा कजरी का मेला

Fri, 31 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
कजरहवा पोखरे पर आज लगेगा कजरी का मेला
सिरकोनी। कजगांव स्थित कजरहवा पोखरा पर लगने वाला ऐतिहासिक कजरी का मेला 31 अगस्त को लगेगा। मेले में दुल्हन पाने के लिए दूल्हा पक्ष के घर मटमंगरा आदि का रस्म पूरा कराया जा रहा है। दुल्हन पाने की आस लिए हुए दूल्हे के रूप में नजर आने वाले लोगों के घर हल्दी आदि कि रस्म पूरी कराई जा रही है। कजरहवा पोखरे पर दुल्हन की विदाई के लिए कजगांव और राजेपुर गांव के आधा दर्जन दूल्हा इस ऐतिहासिक पोखरे पर आते हैं। विवाह की रस्म को बखूबी पूरा किया जा रहा है। रात को औरतों द्वारा मंगलगीत गाया जाता है। मटमंगरा की रस्म राजेपुर के प्रदीप जायसवाल के दरवाजे पर पूरी की गई। लगभग पांच पीढ़ी से यह रस्म उनके दरवाजे पर पूरी की जाती है। इस ऐतिहासिक मेले में राजेपुर और कचगांव के बीच दुल्हन की विदाई को लेकर पोखरे के इस पार और पोखरे के उस पार से दूल्हों के बीच काफी नोकझोंक होती है। दूल्हा हाथी घोड़े पर बैंडबाजे के साथ दोनों तरफ से आते हैं। काफी भीड़ होती है। दूर-दूर से लोग ऐतिहासिक कजरी का मेला देखने आते हैं। पुलिस फोर्स काफी चाक-चौबंद रहती है ताकि कोई घटना दुर्घटना ना हो। हर बार बिना दुल्हन की विदाई के ही बरात बैरंग लौट जाती है और मेला समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed