फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुरानी पेंशन के लिए पेंशन बहाली मंच ने सरकार को ललकारा

पुरानी पेंशन के लिए पेंशन बहाली मंच ने सरकार को ललकारा

Fri, 31 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन के लिए पेंशन बहाली मंच ने सरकार को ललकारा
पुरानी पेंशन के लिए लामबंद
जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिले भर में तहसील मुख्यालयों पर कर्मचारियों, शिक्षकों और अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। सभी तहसीलों में राजकीय कार्यालय एवं विद्यालयों में पठन-पाठन ठप रहा। विकास भवन, कोषागार, कृषि स्वास्थ्य, लोक निर्माण, चिकित्सा, शिक्षा, चकबंदी, ग्राम पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी, सूचना, प्राथमिक शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शिक्षक, सिंचाई, वाणिज्यकर, आईटीआई, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक, राजस्व लेखपाल, राजस्व संग्रह अमीन सप्लाई, खाद्य रसद, सफाई कर्मचारी, निर्वाचन, होमगार्ड आदि विभागों से बड़ी संख्या में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी के साथ ही पेंशनर संघ कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरे।
विज्ञापन
तहसील सदर में मंच के तहसील अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर परिसर में बड़ी संख्या में कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक अपने कार्यालय में हस्ताक्षर बनाकर काम नहीं किया और अपनी उपस्थिति धरना स्थल पर देकर सरकार की नई पेंशन नीति की आलोचना करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। पुरानी पेंशन बहाली मंच के जनपदीय अध्यक्ष अरविंद शुक्ला एवं जनपदीय संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुरानी पेंशन हम कर्मचारियों का अधिकार है। जिसे हम संघर्ष की किसी सीमा तक संघर्ष करेंगेे। इसके साथ ही 31 अगस्त को भारी संख्या में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी से कलेक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीबी, जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह, प्रमोद कुमार यादव, आशीष त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मंत्री संजय पाठक, प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय संजय चौधरी, दयाराम गुप्ता, रामकेश यादव, अजय कुमार सिंह, अश्वनी जायसवाल, सभाजीत यादव, अशोक कुमार, अमर बहादुर यादव, राजाराम मिश्र, अखिलेश सिंह, ई. बेचन मिश्र, राममूरत यादव, उदय सिंह, सुनील यादव, राजेंद्र यादव, प्रेमधर उपाध्याय, सुनील यादव, मो. असलम, कल्लूराम, प्रदीप कुमार सिंह, फूलचंद्र कनौजिया आदि मौजूद रहे। संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संघर्ष समिति के चेयरमैन ई केडी यादव ने किया। उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस मौके पर धर्मेन्द्र यादव, सुदीप कुमार सिंह, छोटेलाल यादव, सुनीलकांत तिवारी, शिव प्रसाद पांडेय, नरेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को ग्राम विकास इंटर कालेज के शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी किया। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, डा. सुनीलकांत तिवारी, लाल बहादुर यादव, विनय वर्मा, देवेन्द्र प्रजापति, अमृत लाल यादव, ओपी वर्मा, विरेन्द्र मिश्रा, ओम प्रकाश यादव, इंद्राज, नीरज यादव आदि मौजूद रहे
. मछलीशहर : तहसील परिसर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष प्रमोद दूबे की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन वक्ताओं ने केंद्र एंव प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। इस दौरान धरना प्रदर्शन में अमीन संघ, शिक्षक संघ, ब्लाक कर्मचारियों के अलावा सफाई कर्मचारी संघ ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रमोद दूबे के अलावा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा, शिक्षक श्याम नारायण विंद, अमीन संघ के दारा सिंह, शिक्षक लाल साहब यादव, दिवाकर गौतम, नीतू तिवारी, पुष्पा,किरन, आशा, नम्रता, अंजना, रविकांत पांडेय, सरजू प्रसाद, विजयकांत यादव, दयाशंकर यादव, रविंद्र बहादुर सिंह, राधेश्याम, राजवंत यादव, आशुतोष पाठक, रमेश यादव, राकेश कुमार, जय सिंह एंव मो. इद्दु आदि मौजूद रहे। बदलापुर/घनश्यामपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-कर्मचारी संघ ने कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने आवाज बुलंद करते हुए कहा कि यह लड़ाई अब आरपार की है। तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार के पहले दूसरे दिन शिक्षकों सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जहां काम नहीं किया। वहीं, 12 बजे के बाद तहसील पहुंचकर धरना भी दिया। धरने में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, लेखपाल, संग्रह अमीन, ग्रामपंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी सफाईकर्मी संघ सहित कई विभागों के लोग शामिल रहे। इस दौरान सुधीर सिंह, शरद् यादव, यामिनी सिंह, उमेश मिश्र, रायसाहब यादव, अनिल पांडेय, रामसिंह, नमिता मिश्र, अर्चना सिंह, सरमा पाल, यामिनी सिंह, शिवप्रसाद शुक्ल, उमेश चतुर्वेदी, सूर्यप्रकाश मिश्र , उर्मीला पाण्डेय , मो. अब्बास आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष अनिल यादव व संचालन उमानाथ यादव ने किया। मडियाहू: कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के दूसरे दिन का कार्य बहिष्कार एवं तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन अरुण यादव की अध्यक्षता में जारी रहा। जिसमें शिक्षकों को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि पुरानी पेंशन बहाली तक यह आंदोलन चलता रहेगा। सांसद विधायक को पेंशन और कर्मचारी शिक्षकों को एनपीएस यह दोहरा मापदंड नहीं चलेगा। धरने को सीबी सिंह, हीरा लाल गौतम कोषाध्यक्ष सफाई कर्मी संघ, प्रीतम यादव, अमरनाथ यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर दीपक सिंह, मनोज पटेल उपस्थित रहे। संचालन राम प्रसाद यादव ने किया ।
क्षेत्र के बयालसी इंटर कालेज परिसर में गुरुवार को पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली को लेकर बिद्यालय परिसर में शिक्षकों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। शिक्षकों ने चाक और पेन डाउन कर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पुरानी पेंशन बहाली के लिए 31 अगस्त तक शिक्षक और कर्मचारी कार्यालयों में उपस्थित रहकर कार्य बहिष्कार करेंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में जयप्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, डॉ कृष्णपाल सिंह, विनय सिंह, मनीष विक्रम, चंद्रमणि यादव , कमल नयन यादव ,अनिलशर्मा, सत्य प्रकाश सिंह , अरविंद सिंह, इंदिरा सिंह, गीतू सिंह ,रुचि सिंह, पूजा यादव ,काजल सिंह, कल्पनाथ राम, गप्पूराम, जयप्रकाश ,संतोष सोनकर, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed