{"_id":"5b86e75642c7924639037e83","slug":"153556769113-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम, हंगामा
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडियाहूँ। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई छात्रा की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार की रात साढ़े नौ बजे शिवपुर बाईपास पर मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वह मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े है।
मंगलवार को नेवढ़िया क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में हाईटेंशन का तार लटक रहा था। इसकी सूचनाग्रामीणों ने मंडियाहू विद्युत उपकेंद्र पर दी। जहां एक लाइनमैन मौके पर जाकर तार इधर - उधर कर लौट आया। बुधवार की देर शाम गांव के मैनेजर पटेल की पुत्री चंदा पटेल 18 वर्ष जो इंटर की छात्रा थीं। खेत की तरफ गई जहां हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार वाले उसे लेकर मंडियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराएं जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव लेकर परिवारवाले स्थानीय विधायक के यहां गए। जहां विधायक पुत्र ने उन्हें आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीण नहीं माने वह शिवपुर बाईपास पर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिए। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। उन्हें समझाने बुझाने का पुलिसकर्मियों ने प्रयास किया। लेकिन वह मुआवजा एवं उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान भदोही मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग के लापरवाही के कारण छात्रा की मौत हुई है।