{"_id":"5b7eff4042c79246325496cf","slug":"15350495269-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा का जिले में कई स्थानों पर होगा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा का जिले में कई स्थानों पर होगा स्वागत
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थि कलश को लेकर अस्थि कलश यात्रा 24 अगस्त को लखनऊ से वाराणसी जाएगी। जौैनपुर में कई जगहों पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। गुरुवर को दिन भर स्वागत की तैयारियां चलती रहीं।
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया कि यात्रा अपने पूर्व निर्धारित समय से दो बजे जिले की सीमा पर हरिहरपुर सिंगरामऊ में वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकरियो की मौजूदगी में प्रवेश करेगी। इसके बाद सिंगरामऊ, बदलापुर, धनियामऊ, नौपेडवा, बख्शा,शंभूगंज, लखौ वा, नईगंज, पॉलीटेक्निक, ओलंदगंज, चहारसू, कोतवाली होते हुए नगर पालिका के मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा स्थल पर पहुंचेगी। जहां जनसाधारण के दर्शनार्थ रखी जाएंगी। लोग श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उसके बाद अस्थिकलश पार्टी कार्यालय पर रखी जाएगी। दूसरे दिन 25 अगस्त को अस्थि कलश सुबह 7 बजे से 9 बजे तक जनता के दर्शनार्थ पार्टी कार्यालय पर रहेगी। 9 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्थि कलश यात्रा पुन: शुरू होगी। जो महरूपुर, शंकरगंज, सिरकोनी, जलालपुर, त्रिलोचन, मकरा होते हुए वाराणसी जाएगी। इसी प्रकार दूसरी यात्रा पूर्व निर्धारित समय शाम 4 बजे ईटहरा मुंगराबादशाहपुर बार्डर पर जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रवेश करेगी। उसके बाद सतहरिया, पवारा, कुँवरपुर, मछलीशहर,अरुवावा,बड़ेरी, बेलवा,मड़ियाहूं, जमालापुर, रामपुर, पचवल होते हुए भदोही जनपद में प्रवेश करेगी। कलश यात्रा के स्वागत के लिए पदाधिकारियों को जगह-जगह लगाया गया है। जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को बैठक कर कलश यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।