{"_id":"5b7eff2c42c79246494d33b2","slug":"153504950612-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरफ्लो हो गई शारदा सहायक खंड नहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरफ्लो हो गई शारदा सहायक खंड नहर
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। शारदा सहायक नहर खंड 39 शाखा मड़ियाहूं ओवरफ्लो हो गई है। नहर की सफाई नहीं होने से पानी नहर में लबालब भर गया है। किसानों को यह आशंका सता रही है कि बहाव तेज हुआ तो नहर टूट जाएगी। उनकी फसलें जलमग्न हो सकती है। वैसे सिंचाई विभाग की तरफ से कोई पहल नहीं हो रही है।
स्थानीय लोगों की मानें तो नहर में इधर तीन दिनों से पानी का बहाव तेज हो गया है। जिससे नहर कट जाने की आशंका है। पानी का बहाव तेज हुआ तो नहर कहीं भी टूट सकती है। नहर के किनारे बसे हुए गांव गोपालपुर, तरसांव, मुस्तफाबाद, उंचगाव, उमरपुर, बर्जी कला, सराय घाटम, भीलमपुर सहित सैकड़ों गांव के किसानों की फसलें पानी की वजह से चौपट हो सकती है।किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत किया है। अभी तक कोई भी असर देखने को नहीं मिला है। आए दिन शौच के लिए जाने वाले छोटे बच्चे डूबकर मर जाते हैं। इस संबंध में जब नहर विभाग के जेई से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आज रात तक पानी कम हो जाएगा। क्योंकि हमने विभाग को अवगत करा दिया है सुबह यह पानी स्थिर हो जाएगा।