फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूंजीपति आजाद होकर मूल निवासी पर कर रहे शासन

पूंजीपति आजाद होकर मूल निवासी पर कर रहे शासन

Fri, 24 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पूंजीपति आजाद होकर मूल निवासी पर कर रहे शासन

विज्ञापन
जौनपुर। अपना दल ने टीबी हास्पिटल रोड़ पर दूसरी आजादी की महाक्रांति दिवस मनाया। इस मौके पर शिविर लगाकर सौ लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष अनिल पटेल ने कहा कि 18 वर्ष पहले 23 अगस्त 1999 को अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोने लाल पटेल ने फूलपुर संसदीय क्षेत्र नामांकन किया गया। वह इलाहाबाद के पीडी टंडन पार्क में एक जन सभा को संबोधित कर रहे थे तब उन पर हमला बोला गया था।

उन्होंने कहा कि रैली में आपार भीड़ हो गई। इससे सत्ता में बैठे लोगों को खतरा महसूस होने लगा। नेताओं के इशारे पर रैली में भगदड़ मचा दी गई। डा. सोने लाल पटेल पर हमला बोल दिया गया। तब 40 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई गई थीं। डा. बच गए लेकिन उनके बदन में 27 फैक्चर हुए थे। डा. पटेल को और उनके सर्मथकों को जाति सूचक शब्द से गालियां दी गई। उस समय भारत के मूल निवासी को लगा कि यह तो जलिया वाला बाग कांड से कम नही है। 50 लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाकर प्रताड़ित किया गया। तब से अपना दल 23 अगस्त को दूसरी आजादी की प्रथम क्रांति दिवस के रूप मनाती है। जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने कहा कि आजाद तो भारत के नेता पूंजीपति, साधू- सन्यासी और बड़े अधिकारी ही है। यह वर्ग आजाद होकर भारत के मूल निवासी पर शासन कर रहा है। जिलाध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि देश के किसान,मजदू र,कारीगर,वास्तुकार आज भी देश के नेताओं और अफसरों का गुलाम है। अपना दल जब भी सत्ता में आएगा तो देश से जाति प्रथा खत्म कर देगा। संचालन डा. प्रदीप पटेल ने किया। कार्यक्रम में लालचन्द्र पटेल, डा. अरविन्द पटेल, ललई सरोज,दीपक कश्यप, श्यामधारी, राहुल मौर्या, संजय मौर्या, रामचंदर पाल, वृजेन्द्र पटेल, अमर बहादुर चौहान, महेंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed