{"_id":"5b7efe5f42c792466835f417","slug":"15350493013-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सई नदी में डूबे किशोर का दूसरे दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सई नदी में डूबे किशोर का दूसरे दिन मिला शव
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर कस्बा निवासी 14 वर्षीय किशोर बुधवार की शाम दोस्तों के साथ सई नदी में नहाते समय डूब गया था। उसका शव गुरुवार को गोमती नदी के भड़ेहरी घाट पर बरामद हुआ।
जलालपुर कस्बा निवासी साजिद पुत्र मुख्तार अपने तीन दोस्त अमित,विजय,राजा के साथ रेलवे पुल के पास सई नदी में नहाने के लिए गया था। साजिद व अमित नदी में नहाने लगे। विजय व राजा नदी के किनारे बाहर बैठे थे। साजिद ट्यूब पर बैठा था अचानक ट्यूब पलट जाने से वह पानी मे डूब गया। जिसे देर रात तक पुलिस ग्रामीणों की मदद से जाल डालकर खोजती रही लेकिन किशोर का पता नहीं चला। बुधवार को दोपहर भड़ेहरी गांव के मो. इरशाद गोमती नदी के किनारे टहल रहे थे तभी उन्होंने पानी मे किशोर का शव देखा। उन्होंने शव को बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की पहचान साजिद निवासी जलालपुर के रुप में हुई। पंचनामा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। साजिद अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। बड़ी बहन फिजा व छोटी बहन समा व माता सुल्ताना का रो रो कर बुरा हाल है।