फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ऩजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह का परिवाद दर्ज

ऩजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह का परिवाद दर्ज

Fri, 24 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
ऩजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह का परिवाद दर्ज

विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व क्रिकेटर व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव के प्रार्थना पत्र पर एसीजे (सीडी) द्वितीय धनंजय मिश्र ने देशद्रोह व अन्य धाराओं में परिवाद दर्ज किया है। कोर्ट ने परिवादी के बयान के लिए 22 सितंबर तिथि तय की है।

दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने कोर्ट में परिवाद दायर किया कि पूर्व क्रिकेटर व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर बाजवा से मुस्कुराते हुए गले मिले। जिसे 20 अगस्त को परिवादी व गवाह बृजेश, शैलेश व रवीन्द्र विक्रम सिंह आदि ने सोशल मीडिया पर देखा, सुना, पढ़ा। सिद्धू के इस कृत्य से परिवादी देश वासियों एवं शहीदों के परिवारों को अत्यंत मानसिक कष्ट पहुंचा व भावनाएं आहत हुई। यहां के सैनिकों का मनोबल घटा। भारतीय सेना का अपमान हुआ। पाकिस्तान के सैनिकों के हमले से भारत के शहीद सैनिकों के परिवारों के जख्मों पर सिद्धू ने नमक छिड़कने का काम किया। देश में अस्थिरता पैदा हुई व लोक शांति भंग हुई। देश की प्रभुता एवं अखंडता को खतरा पैदा हुआ। परिवादी के अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव ने तर्क दिया कि पाकिस्तानी सैनिक और वहां पनप रहे आतंकवादी देश के सैनिकों व नागरिकों की कई बार जान ले चुके हैं। ऐसे में पाकिस्तान के आर्मी चीफ से गले मिलकर सिद्धू ने राजद्रोह व देशद्रोह का अपराध किया है।परिवादी ने कोर्ट से मांग की है कि अभियुक्त को तलब करके दंडित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed