फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   निजी और सार्वजनिक भूमि से हटवाया कब्जा

निजी और सार्वजनिक भूमि से हटवाया कब्जा

Fri, 24 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
निजी और सार्वजनिक भूमि से हटवाया कब्जा

विज्ञापन
मछलीशहर। चितांव गांव में नाली एवं निजी भूमि पर रास्ता का निर्माण करने तथा करौदा गांव में भीटा और तालाब खाते की भूमि पर कायम अवैध कब्जा को हटवाने के लिए हाईकोर्ट से पारित आदेश के बाद जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी खुद राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुँचे और पैमाइश करवाकर अवैध कब्जा हटवाया।

चिताव गांव निवासी वैभव ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि पिछली पंचवर्षीय योजना में ग्राम प्रधान ने नाली पाटकर रास्ते का निर्माण करने के दौरान उनकी निजी भूमि पर भी अवैध रूप से रास्ता बना दिया। बार बार राजस्व अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर कोर्ट ने जिलाधिकारी को मौके पर जाकर मामले को हल करने का आदेश दिया था। दूसरा मामला करौदा गांव का है जहां भीटा खाते की भूमि पर पंपिंग सेट लगाकर अवैध कब्जा कर लिया गया तथा तालाब की भूमि पर अवैध रूप से खेती की जा रही है। इस प्रकरण को भी हाईकोर्ट में उठाया गया तो कोर्ट ने कब्जा हटवाने का आदेश जिलाधिकारी को दिया। भूमि की पैमाइश दूसरे तहसील के राजस्व अधिकारी से जिलाधिकारी की उपस्थिति में कराने का आदेश दिया। गुरुवार दोपहर बाद जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी जेएन सचान, तहसीलदार शाहगंज और मछलीशहर केके मिश्रा ने मौके पर जाकर पैमाइश करवाकर अवैध कब्जा हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed