{"_id":"5b7c588942c79246353baf84","slug":"15348757751-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की धुरी होता है शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की धुरी होता है शिक्षक
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर। केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने कहा है कि शिक्षक किसी भी समाज का धुरी होता है। वह अपने मार्ग दर्शन से अपने शिष्यों के माध्यम से समाज को आदर्श बनाने का प्रयास करता है। इसीलिए वह भारतीय संस्कृति में प्रारंभ से ही गुरु पद को सुशोभित करता रहा है।
विधायक छितौना स्थित बाबू बैजनाथ शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित रिटायर्ड शिक्षक सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कुटीर संस्थान के प्रबंधक डाक्टर अजयेंद्र दुबे ने कहा कि शिक्षक अपनी सेवा विभागीय सेवा के दौरान तो देता ही है, सेवानिवृति के बाद भी सामाजिक सेवा में संलग्न रहता है। सेवानिवृत्त हुए शिक्षक विभाग के अनमोल रत्न हैं। इसी क्रम में आशीर्वाद हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर व बाबू बैजनाथ प्रसाद संस्थान के संस्थापक / चेयरमैन चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू ,राधेश्याम सिंह यादव, हैदर अली, विनोद उपाध्याय, अतुल प्रकाश यादव आदि ने समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनभद्र खंड शिक्षा अधिकारी अमित दुबे, संचालन ओमप्रकाश चक्रवर्ती ने किया। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों और सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर एवं बाबू बैजनाथ प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
इस अवसर पर राजाराम, राज बहादुर सिह, मुहम्मद जुबैर, मुहम्मद इमरान, डा. बाल कृष्ण आनंद, सुरेंद्र चौधरी, अशोक कुमार, सूबेदार यादव, मुकेश यादव, चंद्रिका यादव, चंद्रभान यादव, राम आशीष, शीतला प्रसाद मिश्र, पवन सिंह, वीरेंद्र मौर्य, धर्मराज कन्नौजिया, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।