फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   उपभोक्ताओं ने यूनियन बैंक में किया हंगामा

उपभोक्ताओं ने यूनियन बैंक में किया हंगामा

Wed, 22 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने यूनियन बैंक में किया हंगामा
जफराबाद। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में मंगलवार को सर्वर फेल होने पर पैसे के लिए कतार में लगे ग्राहकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मंगलवार को सुबह 10 बजे से उपभोक्ताओं ने बैंक में कतार में खड़े हुए और जब पता चला कि नेटवर्क फेल होने के कारण भुगतान नहीं होगा तो आक्रोशित हो उठे और हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद बीएसएनएल नेटवर्क ध्वस्त हो गया जिसके कारण लेनदन ठप हो गया। ग्राहकों ने बैंक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बैंक कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। सोमवार को पूरा दिन नेटवर्क बाधित रहा। ऐसे में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपभोक्ताओं को पैसे के लेनदेन के लिए बैंक परिसर में इंतजार करना पड़ा। नेटवर्क सही नहीं होने की वजह से खाली हाथ घर वापस होना पड़ा। शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया जफराबाद में तैनात बीएसएनएल कर्मचारियों की लापरवाही से आए दिन नेटवर्क में असुविधा उत्पन्न हो रही है। ऐसी स्थिति में सोमवार तथा मंगलवार को पूरा दिन पैसे का लेनदेन पूरी तरह बाधित रहा। इसकी शिकायत कई बार बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों से की गई है। क्षेत्र के अभेरवां गांव निवासी उमाशंकर ने बताया कि उनके बच्चे की तबीयत खराब है। इलाज के लिए पैसे की बहुत जरूरत है। उनके पास एटीएम कार्ड भी नहीं है। ऐसे में बैंक के सहारे अपने बच्चे के इलाज के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed