फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नाराज महिला मनरेगा मजदूरों किया प्रदर्शन

नाराज महिला मनरेगा मजदूरों किया प्रदर्शन

Tue, 21 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
नाराज महिला मनरेगा मजदूरों किया प्रदर्शन
केराकत। काम नहीं मिलने से नाराज देवराई व बम्मावन गांव की महिला मनरेगा मजदूरों ने मंगलवार को केराकत तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रदर्शन किया। इस दौरान काम नहीं मिलने की शिकायत की। साथ ही काम दिलाने की मांग की। इस दौरान एसडीएम को पत्रक भी सौपा।
विज्ञापन

देवराई व बम्मावन गांव की लगभग 36 से अधिक महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारे बाजी की। महिलाएं बार-बार सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई कक्ष में जाने का प्रयास कर रही थीं। लेकिन पुलिस उनको अंदर नहीं घुसने दे रही थी। बाद में किसी तरह पांच छह की संख्या में महिलाएं तहसील सभागार में घुसने में कामयाब हो गईं। उन्होंने एसडीएम को पत्रक सौपा। महिलाओं का कहना था कि चार वर्षों से कॉर्ड होने के बावजूद हम लोगों को काम नहीं मिल रहा है। जिससे जीवन यापन करने में संकट पैदा हो गया है। इसको लेकर प्रधान ,सेक्रेटरी, बीडीओ सहित जिलाधिकारी तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई।जिस पर एसडीएम मंगलेश दूबे ने बीडीओ को कार्यवाई करने के लिए कहा। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में जड़ावती ,इनरावती ,परमशीला, ज्योति ,दीपमाला ,चमेला, सरोजा ,सावित्री ,लीलावती शीला ,मीना आदि सहित आदि महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed