{"_id":"5b73329242c7924b040994f6","slug":"15342762346-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय बढ़ाए जाने पर प्रदेश सरकार के प्रति जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय बढ़ाए जाने पर प्रदेश सरकार के प्रति जताया आभार
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड, अवैतनिक अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन ने भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय से मिलकर दैनिक भत्ता बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष शेषमणि यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र देकर कहा कि पहली बार एकमुश्त 125 रुपये दैनिक भत्ते कि वृद्धि कर 375 से 500 रुपये करने का जो निर्णय लिया है वह सराहनीय है। पहली बार इस सरकार में प्रदेश स्तर पर सभी होमगार्ड्स की शत प्रतिशत ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है। इससे सभी होमगार्ड्स के जवानों में उत्साह है। संदीप तिवारी, डा. अजय कुमार सिंह, पुष्पराज सिंह, अभय राय,सुशील मिश्रा, अतुल पाण्डेय, यादवेन्द्र मिश्रा व होम गार्ड एसोसिएशन के पदाधिकारी शेषमणि यादव, रामधनी, महेंद्र गौतम, अनिल राय, विनय मौर्य, महेंद्र यादव, अरविन्द मौर्य आदि साथ रहे।