{"_id":"5b73328242c79249f66a5134","slug":"153427621814400-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस के छात्रों ने लगाए 400 पैधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस के छात्रों ने लगाए 400 पैधे
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। फरीदुल्हक मेमोरियल डिग्री कालेज तालीमाबाद, सबरहद में एनएसएस के छात्रों ने 400 पौधे लगाकर स्वच्छता अभियान को साकार करने का संकल्प लिया। उक्त महाविद्यालय में मंगलवार की सुबह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्यवक डा. राकेश कुमार यादव के अगुवाई में कालेज में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान कालेज के प्रत्येक स्वयं सेवक व सेविकाओं ने एक-एक वृक्ष लगाया। जिसमें ज्यादातर छायादार और फलदार वृक्ष लगाए गए। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्यवक डा. राकेश कुमार यादव ने कहा कि वृक्ष मनुष्य को नि:शुल्क आक्सीजन देते है, जो मनुष्य के लिए आवश्यक है। जिससे वातावरण शुद्ध रहेगा।इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य डा. तबरेज आलम, डा. राकेश सिंह, डा. निजामुद्दीन, डा. रियाज अहमद, डा. अमित गुप्ता, डा. अनामिका मिश्रा, शाहिस्ता बानो, शमा उमर, मो. वामिक, जाहिद हसन आदि उपस्थित रहे।