{"_id":"5b71d4d742c79237287ba56c","slug":"15341867021-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषियों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषियों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई करने की मांग
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। देवरिया में बच्चियों व महिलाओं के साथ संरक्षण गृह में किए गए उत्पीड़न को लेकर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मामले में दोषियों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई करने और नैतिकता के आधार पर सरकार को त्याग पत्र देने की मांग की। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय पत्रक जिलाधिकारी को सौपा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि बड़े-बड़े वादे करके अपने नापाक इरादे से देश व प्रदेश में आई मोदी व योगी के सरकार की असलियत दिन प्रतिदिन उजागर होती जा रही है।देवरिया में असहाय व निरीह बच्चियों व महिलाओं के साथ सरकार के संरक्षण में जो कुछ हुआ। वह मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है। जिसके कारण इस सरकार को तत्काल इस्तिफा दे देना चाहिए। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू ने कहा कि केवल जुमले से देश व प्रदेश नहीं चलता है। अहंकार में डूबी केंद्र व प्रदेश की सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। जनता कभी माफ नहीं करेगी। जिला महासचिव सौरभ शुक्ला ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रति लोगों का विश्वस कम होता जा रहा है। धरने में राकेश उपाध्याय, देवानंद मिश्र, सत्यवीर सिंह, आनंद मिश्रा, विजय प्रताप सिंह,राज पांडेय, वीरेंद्र सोनकर, विनोद त्रिपाठी, अशरफ अली आदि रहे।