फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जुलूसे ए अमारी में अंजुमनों ने किया नौहा मातम

जुलूसे ए अमारी में अंजुमनों ने किया नौहा मातम

Tue, 14 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
जुलूसे ए अमारी में अंजुमनों ने किया नौहा मातम

विज्ञापन
बक्शा। विकास खंड के सदरुद्दीनपुर रन्नों गांव में रविवार को अहले हरम की मदीने की याद में बसारती जुलूसे ए अमारी का आयोजन किया गया। अमारी में दूरदराज से आई अंजुमनों ने शिरकत किया। मजलिस में लोगों ने नौहखानी व सीनाजनी की। उलेमाओं ने इमाम हुसैन एवं 72 साथियों एवं शकीना पर हुए जुल्म की दास्तान सुनाए तो मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गई। जुलूस सुबह शुरू जो शाम सात बजे गांव स्थित रौजा ए रसूल पर पहुंची।

दस मोहर्रम सन 61 हिजरी को इमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ शहादत के उनके परिवार के सदस्यों को यजीद द्वारा शाम को कैदखाने में कैद कर दिया था। जब कैद से रिहाई मिली तो परिवार के लोगों ने कर्बला जाकर शहीदों के लाशों को दफन किया और अपने मदीने लौटे। उसी याद में अहले हरम की मदीने वापसी के कहर जुलूस ए अमारी का आयोजन किया गया। जुलूस के दौरान 18 अलम तथा शकीना का ताबूत बरामद किया गया। जुलूस में हिंदुस्तान के मशहूर नौहाख्वाह काशिफका ककरौलवी, एसन मंगलोरी, अब्बास हल्लौरी ने नौहा पेश किया। बस्ती से आए प्रसिद्ध मौलाना हैदर मेंहदी, नसरिया अरबी कालेज जौनपुर ने कहा कि कर्बला में छ: माह के अबोध बच्चे को पानी नहीं दिया गया। शकीना के साथ हुए जुल्म की दास्तां सुन लोगों की आंखे नम हो गई। अमारी के जुलूस के दौरान झारखण्ड से पधारे मौलाना सैय्यद तबरेज, आबिदरजा जैदी से आए मौलाना ने तकरीर पेश की। जानी मानी अंजुमने पंजतनी जलालपुर अकबरपुर, शाहगंज, मुजफ्फरनगर, वनारस शिवपुर, जौनपुर की अंजुमनों ने शिरकत की। संचालन मौलाना शाने आलम रन्नवी ने किया। जकी अहमद व साहबे आलम आभार प्रकट किया। इस दौरान जाने आलम, बदर अहमद बदरू, मौलाना शाने आलम, जमील हसन,अफसर हुसैन, अली हैदर खान आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed