{"_id":"5b6f2fe34f1c1bf1258b4795","slug":"153401340319165-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से 165 लोगों के गिर चुके हैं मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से 165 लोगों के गिर चुके हैं मकान
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। बारिश के कारण जिले के सभी छह तहसीलों में 31 जुलाई तक कुल 165 लोगों के मकान गिर गए। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। इन पीड़ितों को आर्थिक मदद दी जा चुुुकी है लेकिन अभी तक उनको आवास की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक को आवास के लिए सूची उपलब्ध करा दी गई है।
बारिश होने से गिरे मकान पीड़ितों को आर्थिक सहायता व आवास उपलब्ध कराने का नियम है। तहसीलकर्मी द्वारा उनके क्षति का आकलन के बाद उनको आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। दो सप्ताह पहले लगातार बारिश से जिले में जिले की छह तहसीलों में 165 लोगों के कच्चे व जर्जर मकान ध्वस्त हो गए, जिससे गरीबों की गृहस्थी बर्बाद हो गई है। कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। इस दौरान जिले के छह तहसीलों में कुल 165 लोगों के कच्चे व जर्जर मकान गिर गए हैं। जिसमेंसदर तहसील में 13, मड़ियाहूं तहसील में 34, मछलीशहर तहसील में 35, शाहगंज तहसील में सात, केराकत तहसील में 27 व बदलापुर तहसील में 49 मकान गिरे हैं। इन पीड़ितों को 10 लाख 26 हजार की आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई और घर के लिए सूची भेज दी गई।
बारिश से गिरे कच्चा व जर्जर मकानों के 165 पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। उनको आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सूची परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग को भेजी गई है। इसके अलावा ओला और अन्य आपदा पीड़ितों से 52 लोगों को भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। -आरपी मिश्र, अपर जिलाधिकारी, वित्त व राजस्व