{"_id":"5b6f2f204f1c1beb258b472b","slug":"15340132089-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में भी गिर चुका है निर्माणाधीन ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में भी गिर चुका है निर्माणाधीन ओवरब्रिज
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सिटी रेलवे स्टेशन के निकट जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का बेयरिंग पैड नवंबर 2016 में गिर गया था। हादसे में तीन श्रमिक घायल हो गए थे। घायलों में एक श्रमिक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वैसे इस मामले में लाइन बाजार थाने पर सेतु निर्माण निगम के अभियंता ने केस दर्ज कराया था। जिसमें अभी भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
मड़ियाहूं रोड पर ओवरब्रिज बनने का काम अप्रैल 2015 से शुरू है। तभी से सिटी स्टेशन और मड़ियाहूं की तरफ आने जाने वाले राहगीर परेशानी झेल रहे हैं। 4982.95 लाख की लागत से इसका निर्माण हो रहा है। निर्माण की गति धीमी है। नवंबर 2016 में एक पाया के ऊपर लगा बेयरिंग पैड नीचे गिर गया था। हादसे में तीन मजदूर गाजीपुर के नोनारा थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी शमसुद्दीन छोटक (45), उनके चचेरे भाई सोनू (32) एवं गाजीपुर के ही देवकटिया जंगीपुर निवासी धर्मेंद्र (30) घायल हो गए थे। जो भी है ब्रिज निर्माण की गति इतनी धीमी है कि लोगों को परेशानी होने लगी है। पॉलिटेक्निक चौराहे से सिटी स्टेशन तक का इलाका सूना पड़ गया है। कारण वाहनों का आना जाना बंद है। सिर्फ बाइक और रिक्शा सवार ही आ जा सकते हैं। बारिश होने पर पूरा इलाका कीचड़ से सराबोर हो जाता है। रात में स्टेशन पर उतरने वाले लोगों के आने जाने में काफी दिक्कत होती है।