फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जीवन के आधार हैं पेड़ पौधे -डा. ओम प्रकाश

जीवन के आधार हैं पेड़ पौधे -डा. ओम प्रकाश

Sun, 12 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
जीवन के आधार हैं पेड़ पौधे  -डा. ओम प्रकाश

विज्ञापन
जौनपुर। पर्यावरण को हरा भरा बनाने और पर्यावरण संतुलन के लिए जगह-जगह पौधरोपण कर सभी को पर्यावरण के लिए जागरूक किया गया। गोष्ठी का आयोजन कर सभी को पौधरोपण के महत्व को बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि पेड़ पौधों से पृथ्वी पर मानव और जीवों का जीवन सुरक्षित है। हर किसी की जिम्मेदारी है कि अपने आसपास की खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण कर पृ्थ्वी के अस्तित्व को बचाने में सहयोग करें।
मछलीशहर क्षेत्र के कोठारी गांव में एसडीएम केके सचान और तहसीलदार की मौजूदगी में 501 पौधे लगाकर सभी को पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक किया।
मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शिवगोविंद साहू ने नगर से सटे (नई बाजार) बहोरिकपुर में पौधरोपण किया। शाहगंज नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता जायसवाल ने शनिवार दोपहर में पौधरोपण करने का संकल्प दिलाया। कुल 47 सफाईकर्मियों को रेनकोट वितरित किया।
विज्ञापन

घनश्यामपुर नगर पंचायत की ओर से शनिवार को कस्बे के पुरानी बाजार में एक हजार पौधरोपण किया गया। नगर पंचायत में 4953 पौधरोपण का लक्ष्य है। एक हजार पौधरोपण किया गया। अन्य के लिए गड्ढे की खुदाई कराई जा चुकी है। नगर पंचायत अध्यक्ष अमरदेई सरोज तथा अधिशाषी अधिकारी डा. महेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से कब्रिस्तान के आसपास शीशम, नीम सहित कई प्रजातियों के पौधों को लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगरामऊ क्षेत्र के राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज परिसर में शनिवार को प्राचार्य डा. एनके सिंह की देखरेख में एनसीसी कैडैटों एवं राष्ट्रीय योजना के छात्रों द्वारा चार सौ पौधे लगाए गए।

सुजानगंज क्षेत्र के बरजीकला गांव में शनिवार को वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी जयेश सिंह उपस्थित रहे। खुटहन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. ओम प्रकाश ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनिया में पौधा रोपण किया। जंगबहादुर, गोलू पाडेय, पंचम यादव, जयनाथ यादव, प्रदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed