फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एसओ रामपुर पर गिरी गाज, हुए निलंबित

एसओ रामपुर पर गिरी गाज, हुए निलंबित

Sun, 12 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
एसओ रामपुर पर गिरी गाज, हुए निलंबित

विज्ञापन
रामपुर। थाना क्षेत्र के भानापुर में गुरूवार की दोपहर में हुई लूट के मामले का खुलासा नहीं करने पर एसपी ने क्राइम मीटिंग के दौरान ही एसओ को निलंबित कर दिया। वैसे एसपी की यह कार्रवाई राजनैतिक दबाव की वजह से होना बताई जा रही है। प्रश्न यह है कि अगर इस मामले में कार्रवाई निलंबन की हुई तो और मामलों में क्यों नहीं होती है।

गुरूवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे रामपुर यूनियन बैंक से बंशनारायण गिरी के कसेरू फ्रेंचाइजी केंद्र पर ले जा रहे 3 लाख 66 हजार रूपए को रामपुर थाना क्षेत्र के भानापुर के पास तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाश आकर बाइक से धक्का मारकर बैग लूटकर फरार हो गए। जिसमें पुलिस ने उसी दिन दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया। मौके पर पहुंचे एसपी ने पीड़ितों को 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए एसओ अमरजीत चौहान को एसओजी टीम के साथ गिरफ्तारी का आदेश दिया। पुलिस गांव में दबिश देकर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लोगों ने क्षेत्रीय विधायक डा. लीना तिवारी से लूट के नाम पर निर्दोष लोगों को थाने लाकर पूछताछ के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया। जिस पर विधायक ने एसपी से शिकायत की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed