{"_id":"5b6f2e234f1c1bdd258b46cf","slug":"153401295619-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा स्वीकृत होने के बाद भी नहीं हुआ टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा स्वीकृत होने के बाद भी नहीं हुआ टेंडर
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। नगर पंचायत खेतासराय में धन होते हुए भी नाली व इंटरलाकिंग का काम नहीं हो पाया। इन कार्यों के लिए दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत छह माह पूर्व चार करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुका है। बावजूद इसके नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अभी तक टेंडर की प्रक्रिया तक नहीं शुरू हुई जबकि धन खर्च करने के बारे में शासन से रिमाइंडर तक आ चुका है।
नगर पंचायत खेतासराय में जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर पुराना थाना से वर्तमान थाने तक, खेतासराय -खुटहन मार्ग पर चौराहे से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक व विद्यापीठ वार्ड में पटरी व नाली का सुंदरीकरण होना है ।इसके लिए शासन से छह माह पूर्व चार करोड़ रुपया भी स्वीकृत हो चुका है। जिसमें पहली किस्त 2 करोड़ 50 लाख की अवमुक्त भी हो चुकी है । परंतु नगर पंचायत द्वारा अभी तक इन कार्यो को कराने के लिए टेंडर नहीं कराया गया है ।काम शुरू नहीं होने से नागरिकों में रोष व्याप्त है। वे कीचड़ युक्त पटरी पर चलने को विवश हैं। वहीं जल निकासी नहीं होने से भी परेशान हैं। उन्होंने टेंडर कराकर शीघ्र कार्य कराने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद का कहना है कि पैसा स्वीकृत हुआ है। अवर अभियंता के नहीं होने के कारण टेंडर प्रकिया शुरू नहीं हो पाई। शासन से इस धन के खर्च के बारे में रिमाइंडर भी आ चुका है।