{"_id":"5b6f2e164f1c1bf5218b45a5","slug":"153401294213-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी शिक्षकों ने बांह में काली पट्टी बांध किया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी शिक्षकों ने बांह में काली पट्टी बांध किया कार्य
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के नेतृत्व में वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों ने तीसरे दिन शनिवार को भी बांह में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध जताया। जिलाध्यक्ष श्रद्घेय गुप्त ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा दिया गया मानदेय को अकारण बंदकर दिया गया है। इससे शिक्षकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा समान कार्य के लिए समान वेतन देने कर मांग की जा रही है। इसे सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जा रहा है। अगर सरकार द्वारा हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो 23 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार चुप रहती है तो 31 अगस्त से अनवरत शिक्षा निदेशालय पर क्रमिक अनशन किया जाएगा। इस मौके पर श्रीप्रकाश मिश्र, माता प्रसाद चौरसिया, अनिल सिंह, राजू पटेल, राजीव यादव, प्रदीप वर्मा व विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।