फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अगस्त क्रान्ति के महानायकों को किया याद

अगस्त क्रान्ति के महानायकों को किया याद

Sun, 12 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अगस्त क्रान्ति के महानायकों को किया याद
सतहरिया। हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी तथा लक्ष्मीबाई बिग्रेड ने शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पंवारा में अगस्त क्रांति के महानायकों को याद किया गया। उनकोश्रद्धांजलि दी। बिग्रेड अध्यक्ष मंजीत कौर ने बताया कि अमर शहीद खुदीराम बोस, प्रफुल्ल कुमार चाकी,वीए प्रथम की छात्रा उषा मेहता बनारस काण्ड और शहीद छात्रों में राम मनोहर राय, परमानंद, जगपति कुमार,देवी पति चौधरी, उमाकांत, रामगोविन्द सिंह, राजेंद्र सिंह सहित कई दर्जन छात्र पटना सचिवालय काण्ड में शहीद हुए थे। ये ऐसे भारत मां के वीर सपूत थे। जिन्होंने पटना सचिवालय पर गड़े फिरंगियों के झंडे को उखाड़ दिया और तिरंगा झंडा गाड़ दिया था।अंग्रेजों के गोलियों को सीने में झेलते हुए आगे बढ़ते रहे। किन्तु भारत मां की आन-बान तिरंगे झंडे को गिरने नहीं दिया।उन्होंने कहा कि ऐसे आजादी के महानायकों को याद करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। बच्चों द्वारा इंकलाब जिंदाबाद गगनभेदी नारों से स्कूल परिसर गूंज उठा था। इस अवसर पर डां धरम सिंह, विजय कुमार कन्नौजिया, सुभाष सहगल, नरेन्द्र मौर्य,अजय सिंह, अनिरूद्ध सिंह, अशोक कुमार, संजय, अंकिता, दीपिका, मिथलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed