फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि का 124 वां जन्मदिन

पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि का 124 वां जन्मदिन

Sat, 11 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि का 124 वां जन्मदिन
जौनपुर। अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज द्वारा देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न वीवी गिरि की 124 वीं जयंती शुक्रवार को वाजिदपुर तिराहे के पास संचालित गिरधारी शिक्षण संस्थान में स्थित केंद्रीय कार्यालय पर मनाई गई।
विज्ञापन

जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता ओंकार नाथ गिरि रहे। मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी लोगों ने श्री गिरि के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् जिलाध्यक्ष दीपक गोस्वामी ने कहा कि भारत रत्न वीवी गिरि महान पुरुष के अलावा विद्वता के धनी थे। वे गरीबों, कमजोरों, मजलूमों, नौजवानों के मसीहा थे जो संघर्षों के प्रतीक माने जाते थे। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उनके सिद्धांतों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शिव प्रकाश गिरि पूर्व जिलाध्यक्ष, डा. उमाकांत गिरि, , चन्द्र प्रकाश गिरि, सुनील गिरि, तेज बहादुर गिरि, प्रमोद कुमार, रघुनाथ यादव, अजय सिंह, विशाल अग्रहरि, प्रशंात यादव, संजय गिरि, रतन, अनुज, हिमांशु सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रबंधक प्रमोद गिरी एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मछलीशहर। नगर के कृपाशंकरनगर मोहल्ले में वीरांगना और पूर्व सांसद फूलन देवी का बिंद समाज ने जन्मदिन मनाया। वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी के गरीबों के शोषण और उत्पीड़न के विरोध में आजीवन आवाज बुलंद की। देश की संसद में भी कमजोर वर्ग की लड़ाई लड़ती रही। उक्त मोहल्ले में शुक्रवार को पूर्व सांसद फूलन देवी का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। अध्यक्षता डॉ. बीआर बिंद ने किया। इस मौके पर रमेश चंद्र बिंद, डॉ. शिवशंकर बिंद, लोकनाथ बिंद, इं. केके बिंद, राजनाथ बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed