फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सिराज मेहदी ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र

सिराज मेहदी ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र

Sat, 11 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सिराज मेहदी ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र
जौनपुर। मिशन 2019 के लिए सभी सियासी पार्टियों के नेताओं ने लोकसभा चुनाव को फतह करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेहंदी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मांग की है कि कांग्रेस पार्टी यूपी में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़े और प्रियंका गांधी वाड्रा को सुल्तानपुर या फूलपुर से चुनाव लड़ाए। प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने से प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा। श्री मेंहदी ने कहा कि ये आवाज सिर्फ मेरी नहीं बल्कि देश एवं प्रदेश के लाखों-करोड़ों कांग्रेसजनों की है। अगर आप द्वारा यह निर्णय लिया गया तब यकीनन राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने से बीजेपी रोक नहीं पाएगी और कांग्रेस देश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
विज्ञापन

सिराज मेहदी ने सोनिया गांधी से पत्र के माध्यम से अपील किया कि वह स्वयं रायबरेली से चुनाव लड़े अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश में हम कहां होंगे यह चुनाव के बाद पता चलेगा और सपा मुखिया अखिलेश यादव को करारा जवाब भी प्रदेश की जनता देगी। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने एक टीवी प्रोग्राम में कहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस है कहां। सपा, बसपा और अजीत सिंह मिलकर चुनाव लड़ेंगे। जो सीटें बचेंगी वह कांग्रेस की गरज हो तो ले ले। उनके इस बयान से कांग्रेस जनों को बहुत बड़ा आघात पहुंचा है। सिराज मेहंदी ने कहा कि 2019 के लोकसभा के चुनाव का परिदृश्य अजीबोगरीब है। चुनाव निकट आता जा रहा है और कांग्रेस उत्तर प्रदेश में खामोश है इसकी वजह यह है कि यहां रोज यह खबर चलती है कि प्रदेश अध्यक्ष हटाए जा रहे हैं जबकि राजबब्बर अपनी पूरी ताकत लगाए हुए हैं। इस खबर पर एआईसीसी को खुलासा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed